Raksha Bandhan Special Kheer Recipe: कल रक्षाबंधन का त्योहार है। ये त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और प्यार का है। इस दिन राखी बांधने के बाद बहन भाई का मुंह भी मीठा कराती है, ताकि उनके रिश्ते में भी मिठास घुली रहे। इस बार राखी पर बाजार की महंगी और मिलावटी मिठाइयां खरीदने से अच्छा है, आप भाई के लिए घर पर ही स्वादिष्ट चावल की खीर बनाएं। इस खास मौके पर घर में बनी चावल की शाही खीर त्योहार की खुशियों को और बढ़ा देती है। यहां पर रक्षाबंधन के लिए स्पेशल खीर रेसिपी दी गई है।
खीर के लिए जरूरी सामग्री

- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 1/4 कप चावल (छोटे टूटे हुए चावल)
- 1/2 कप चीनी
- 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
- 10 से 12 केसर के धागे (2 चम्मच गरम दूध में भिगोए हुए)
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता)
- 1 बड़ा चम्मच किशमिश
- 1 छोटा चम्मच देसी घी
खीर बनाने की विधि (Kheer Recipe in Hindi)

- खीर बनाने के लिए चावल को पानी से अच्छे से धोकर 20 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद पानी निकालकर चावल को हाथों से हल्का सा क्रश कर लें।
- एक कढ़ाई या पतीले में 1 छोटा चम्मच घी लगाएं। अब दूध डालकर मीडियम आंच पर उबाल आने दें।
- दूध में उबाल आते ही धीमी आंच करें और भीगे हुए चावल डाल दें।
- इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चावल बर्तन पर चिपके ना और दूध गाढ़ा होता रहे।
- जब चावल पूरी तरह पक जाएं और दूध गाढ़ा होकर आधा रह जाए, तब इसमें केसर वाला दूध, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डाल दें।
- अंत में चीनी मिलाएं और धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकने दें ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए, इसके बाद गैस बंद कर दें।
- आपकी गर्मागर्म खीर तैयार है, इसे हल्का गरम या फिर फ्रिज में रखकर ठंडी-ठंडी सर्व करें।


Download Android App
Download iOS App




