Suji Idli Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर आप भी कुछ टेस्टी और हल्का खाना चाहते हैं, तो इसके लिए साउथ इंडियन फ़ूड सबसे अच्छे माने जाते हैं। क्योंकि ये फूड्स टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। अगर बात करें इडली कि तो ये डिश हर किसी को बेहद पसंद होती है। इसलिए किसी स्पेशल दिन या फिर नार्मल सुबह, शाम के नाश्ते में लोग इसे बनाते हैं। इडली को सॉफ्ट और बिना तेल मसाले के तैयार किया जाता है, इसलिए बच्चों से लेकर बड़े तक को इसका स्वाद बेहद पसंद आता है।
वैसे तो इडली चावल और उड़द दाल से बनती है, लेकिन अगर इडली खाने के शौकीन हैं, तो आप इसे सूजी से भी बना सकते हैं। इसे आप तुरंत बनाकर खा सकते हैं। आइए जानते हैं, इसे बनाने की रेसिपी, और किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।
Suji Idli Recipe: सूजी इडली बनाने की रेसिपी

सामग्री
- सूजी, दही
- राई, जीरा
- उड़द दाल
- काजू के टुकड़े
- हींग, कढ़ी पत्ते
- हरी मिर्च कटी
- हरा धनिया कटा
- फ्रूट साल्ट
- तेल, नमक
Rava Idli Recipe in Hindi: सूजी इडली बनाने की विधि

- इसे सुबह के नाश्ते में बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में सूजी डाल लें।
- इसके बाद इसमें दही और एक कप पानी डालकर मिलाएं।
- अब सभी चीज़ों को मिलाएं इसके बाद इस मिश्रण में हरा धनिया और नमक डालकर मिलाएं।
- इसके बाद तैयार किए गए बैटर को थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें।
- इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन में तेल डालें और उसे गर्म होने दें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई, जीरा डालकर चटकाएं।

- इसके बाद कढ़ी पत्ते, काजू के टुकड़े, कटी हरी मिर्च और हींग डालकर थोड़ी देर भूनें।
- इसके बाद इडली स्टैंड लें और उसमें बैटर डालकर 10-12 मिनट तक धीमी आंच पर स्टीम करें।
- थोड़ी देर बाद देखें जब ये पक जाए, तो इसे स्टीमर से उतरने के बाद इसके ऊपर से राई और करी पत्ता से तड़का लगा दें।
- अब आपकी टेस्टी सूजी की इडली बनकर तैयार है।
- इसे आप नारियल की चटनी के साथ इसे खा सकते हैं।
Also Read: घर पर आसानी से बनाएं Bakery Style Eggless Chocolate Brownie, पार्टी में Desert के लिए है Best Recipe



Download Android App
Download iOS App




