Tasty Methi Matar Malai Recipe: रात के डिनर के लिए अगर आप भी रोज कन्फ्यूज्ड रहते हैं कि आज ऐसा क्या बनाएं जो सबसे स्पेशल और टेस्टी हो, तो अब आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे खाना हर कोई पसंद करता है। गर्मी का मौसम आते ही घर के बच्चों से लेकर बड़े तक हर दिन तरह-तरह की डिश खाने की डिमांड करते हैं।
इस रेसिपी का स्वाद इतना क्रीमी और शाही होता है कि हर कोई इसे बहुत चाव से खाता है। इस रेसिपी को आप किसी खास मौकों पर घर में आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की ज़रूरत होती है।
Tasty Methi Matar Malai Ingredients: मेथी मटर मलाई बनाने की सामग्री

- ताजी मेथी के पत्ते – 1 कप (बारीक कटी हुई)
- हरे मटर – 1 कप (उबले हुए)
- प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून
- काजू – 8-10 (भीगे हुए)
- मलाई (क्रीम) – ½ कप
- दूध – ½ कप
- तेल या घी – 2 टेबलस्पून
- जीरा – ½ टीस्पून
- हल्दी – ¼ टीस्पून
- धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
- गरम मसाला – ½ टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- हरी मिर्च – 1 (कटी हुई)
Tasty Methi Matar Malai Recipe: मेथी मटर मलाई बनाने की विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले काजू को थोड़ी देर के लिए पानी में भिगोएं।
- इसके बाद उसमें थोड़ा सा दूध या पानी डालकर पतला पेस्ट बना लें।
- यह पेस्ट सब्जी की ग्रेवी को क्रीमी टेक्सचर देगा।
- अब गैस पर एक पैन गर्म करें और उसमें थोड़ा तेल डाल दें। तेल गर्म होने के बाद उसमें बारीक कटी हुई मेथी डालकर 2-3 मिनट तक अच्छे से भूनें।
- थोड़ी देर भुनने के बाद कड़वाहट निकल जाएगी। अब इसे निकालकर अलग रख दें।
- मेथी निकालने के बाद फिर से उसी पैन में तेल डालें और जीरा डालें।
- इसके बाद उसमें बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- जब प्याज हल्का भूरा और खुशबूदार हो जाए तो गैस धीमी कर दें।
- इसके बाद इसमें काजू का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं।
- अब हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और गरम मसाला डालकर ग्रेवी को पकाएं।
- थोड़ा पकने के बाद इसमें दूध और मलाई डालकर लगातार चलाते रहे ताकि ग्रेवी गाढ़ा हो जाए।
- जब ग्रेवी में हल्का उबाल आने लगे, तो उसका टेक्सचर शाही और स्मूद दिखेगा।
- अब इस ग्रेवी में भुनी हुई मेथी और उबले मटर डाल दें अब सभी चीज़ों को अच्छे से मिलाएं और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- अब आपका गरमागरम मेथी मटर मलाई बनकर तैयार है। ऊपर से थोड़ा क्रीम और धनिया डालें।
Also Read: गर्मियों में कुछ हल्का और Tasty है खाना? तो मिनटों में तैयार करें यह Spicy Dahi Aloo Dish



Download Android App
Download iOS App




