जल्दी करें! लाडकी बहिन योजना eKYC की डेडलाइन नजदीक, 31 दिसंबर के बाद नहीं मिलेंगे 1500, घर बैठे ऐसे करें अपडेट

Summary :

Ladki Bahin Yojana eKYC Update: महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक सहायता के लिए जून 2024 में शुरू की गई लाडकी बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) के तहत 21 से 65 वर्ष की आयु की उन महिलाओं को हर महीने ₹1,500 राशी ट्रांसफर की जाती है। यह राशी सीधे उनके बैंक खाते में जाता है जिससे उन्हें भोजन, स्वास्थ्य या शिक्षा जैसी ज़रूरतों में मदद मिलती है। यह योजना उन महिलाओं के लिए है जो महाराष्ट्र में रहती हैं, जिनकी पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम है। लेकिन इस योजना का लाभ उठान के लिए Ekyc कराना जरूरी है जिससे राशी ट्रांसफर होने…

Ladki Bahin Yojana eKYC Update: महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक सहायता के लिए जून 2024 में शुरू की गई लाडकी बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) के तहत 21 से 65 वर्ष की आयु की उन महिलाओं को हर महीने ₹1,500 राशी ट्रांसफर की जाती है। यह राशी सीधे उनके बैंक खाते में जाता है जिससे उन्हें भोजन, स्वास्थ्य या शिक्षा जैसी ज़रूरतों में मदद मिलती है। यह योजना उन महिलाओं के लिए है जो महाराष्ट्र में रहती हैं, जिनकी पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम है। लेकिन इस योजना का लाभ उठान के लिए Ekyc कराना जरूरी है जिससे राशी ट्रांसफर होने में कोई भी दिक्कत ना आए।
Ladki Bahin Yojana eKYC Update
Ladki Bahin Yojana eKYC Update
लाडकी बहिन योजना को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है, जिससे राज्य की महिलाओं में खुशी की लहर है। सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले सभी लाभार्थियों को 18 नवंबर 2025 तक e-KYC पूरा करने का निर्देश था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से 1.10 करोड़ से अधिक महिलाएं यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकीं। अब सरकार ने इसकी समयसीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी है, जिससे महिलाएं साल के अंत तक अपना e-KYC कर सकेंगी।

Ladki Bahin Yojana eKYC Update: ई-केवाईसी कैसे करें?

Ladki Bahin Yojana eKYC Update
Ladki Bahin Yojana eKYC Update
  1. मुख्यमंत्री-माझी लाडकी बहिन योजना की e-KYC करने के लिए https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर ई-केवाईसी बैनर पर क्लिक करें, जिससे फॉर्म खुल जाएगा।
  3. फॉर्म में आधार नंबर और कैप्चा भरकर आधार ऑथेंटिकेशन के लिए सहमति दें और ‘ओटीपी भेजें’ (send otp) पर क्लिक करें।
  4. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर सबमिट करें।
  5. सिस्टम जांच करेगा कि e-KYC पूरा हुआ है या नहीं।
  6. अगर पहले ही e-KYC किया गया है, तो उसका संदेश दिखाई देगा।
  7. अगर नहीं किया गया है, तो आधार नंबर पात्र सूची में है या नहीं, यह जांच होगी।
  8. यदि आधार संख्या सूची में मिलती है, तो अगला चरण पूरा किया जा सकता है।

Majhi Ladki Bahin Yojana का लाभ उठाने के लिए जरूरी दस्तावेज

Ladki Bahin Yojana eKYC Update
Ladki Bahin Yojana eKYC Update
इस योजना का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड (Aadhar Card), पहचान पत्र (Identity Card), बैंक खाता (Bank Account), जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate), निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate), आय प्रमाण पत्र (Income Certificate), उम्र का प्रमाण (Age Proof), राशन कार्ड (Ration Card), पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo), जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) और वोटर आईडी (Voter ID) आवश्यक हैं।

Ladaki Bahin Yojana Latest Updates: किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?

Ladki Bahin Yojana eKYC Update
Ladki Bahin Yojana eKYC Update
जिन परिवारों की सालाना आय 2.50 लाख रुपये से अधिक है, वे इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते। यदि परिवार में कोई व्यक्ति इनकम टैक्स रिटर्न भरता है या राज्य/केंद्र सरकार का कर्मचारी है, तो भी वे पात्र नहीं हैं। इसके अलावा, ट्रैक्टर को छोड़कर जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन है, वे भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।