PM Kisan 23rd Installment : केंद्र सरकार अब तक इस योजना के तहत 22 किस्तें जारी कर चुकी है, अब लोग 23 वीं क़िस्त के इन्तजार में हैं. बता दें, योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम से जारी की थी. सरकार ने सीधे 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में तकरीबन 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे, जिसने किसानों को बड़ी राहत दी थी.
मगर देखने में आया था कि कई किसानों को पैसे पहुंचने में समस्या आई थी, जिस चलते 23वीं किस्त में 2,000 रुपये पहुंच नहीं पाई थी. ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि वे समय रहते जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें.
PM Kisan Samman Nidhi Update : KYC है जरूरी

दरअसल, मामला फंसा था eKYC का. जिन किसानों ने अपना KYC नहीं किया उन्हें आमतौर पर पैसे मिलने में समस्या देखी गई. बता दें, अगर फिर से यही समस्या बनी रहती है तो अगली क़िस्त यानी 23वीं क़िस्त में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा जिन लाभार्थियों का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, उन्हें भी भुगतान मिलने में दिक्कत हो सकती है.
बता दें, यह पहले ही साफ किया गया है कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त प्राप्त करने के लिए eKYC अनिवार्य है. अगर कोई किसान यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसे 2,000 रुपये की अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. साथ ही किसानों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका आधार कार्ड बैंक खाते से जुड़ा हुआ हो, ताकि DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए राशि सीधे खाते में भेजी जा सके.
PM Kisan Samaan Nidhi yojana : जानिए कैसे करें KYC

मोबाइल ऐप द्वारा (Face Authentication)
मोबाइल कैमरे से चेहरा स्कैन करके केवाईसी करने के लिए:
- अपने मोबाइल में Google Play Store से ‘PM-Kisan’ और ‘Aadhaar Face RD’ ऐप डाउनलोड करें.
- ऐप खोलें और लॉग-इन करने के लिए ‘Beneficiary’ का विकल्प चुनें.
- अपना आधार नंबर दर्ज करके आगे बढ़ें।’
- Face Authentication’ (चेहरे की पहचान) पर क्लिक करें और अपने चेहरे को स्कैन करें.
आधिकारिक वेबसाइट द्वारा (OTP के माध्यम से)
ओटीपी आधारित केवाईसी के लिए:
- पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Farmers Corner’ में ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके ‘Search’ पर क्लिक करें.
- आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे दर्ज करें.
- इसके बाद आपके मोबाइल पर यूआईडीएआई (UIDAI) की तरफ से प्राप्त दूसरा ओटीपी डालें और प्रक्रिया पूरी करें.























