खुशखबरी! Delhi में आज से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत

Delhi Rain Alert

Delhi Rain Alert: भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे दिल्लीवासियों को अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने गुरुवार शाम को राजधानी दिल्ली में अंधी, बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान जताया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे राजधानी के तापमान में अगले दो-तीन दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Delhi Rain Thunderstorm Alert: दिल्ली में 4 दिनों तक सुहावना मौसम 

Delhi Rain Alert
Delhi Rain Thunderstorm Alert (Image- Social Media)

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम और रात में कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। अगले 4 दिनों तक राजधानी में ऐसे ही हवाएं चलती रहेंगी। IMD ने अगले चार दिनों तक आंधी-तूफान के साथ तेज हवाओं और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है।

शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट

IMD ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेज आंधी और बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है। सुबह हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके कारण तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

Delhi Weather: कूल-कूल रहेगा मौसम

Delhi Rain Alert
Delhi Rain Alert (Image- Social Media)

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी कम होगा। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे तापमान फिर बढ़ने लगेगा और 3 जून को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हवा की गुणवत्ता में भी सुधार

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं के चलते न सिर्फ गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि वायु प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आने की संभावना है। गुरुवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 199 रहा, जो ‘मध्यम’ (Moderate) श्रेणी में दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।