बरेली ऑनर किलिंग का मामला, दूसरे धर्म के लड़के से नाराज पिता-भाइयों ने की युवती की हत्या, चुपचाप शव जलाने की थी योजना

Sirauli Daughter Murder Case

Sirauli Daughter Murder Case : बरेली जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक परिवार ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी बेटी की हत्या कर दी है। आरोप है कि पिता और उसके दो बेटों ने मिलकर 18 वर्षीय लड़की की गला दबाकर हत्या की है। बताया जा रहा है कि लड़की गांव के ही दूसरे धर्म (inter-caste marriage)के एक युवक के साथ लंबे समय से रिश्ते में थी और उससे शादी करना चाहती थी.

बेटी पर था शक

Sirauli Daughter Murder Case
Sirauli Daughter Murder Case

यह पूरा मामला 24 मई से शुरू हुआ बताया जा रहा है. दरअसल, पिता ने बेटी को उसके प्रेमी से फोन पर बात करते हुए सुन लिया था, इसके बाद परिवार ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसकी पिटाई की गई. आरोप है कि मंगलवार 26 की रात पिता और दोनों भाइयों ने मिलकर युवती की हत्या कर दी. लड़की की हत्या करने के बाद परिवार शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंच गया, लेकिन समय रहते पुलिस वहां पहुंचकर उन्हें रोकने में कामयाब हो गई.

मामला सिरौली थाना क्षेत्र का है. हत्या करने के बाद परिवार ने आसपास यह कहा कि उसकी बेटी क्रांति (Kranti Kashyap) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है. परिवार का मकसद था कि बिना किसी को भनक लगे वे लड़की का अंतिम संस्कार कर दें, ताकि मामला दब जाए. हालांकि इस घटना की जानकारी किसी शख्स ने पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही सिरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.

शव का कराया गया पोस्टमार्टम

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवती की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई थी. जांच में सामने आया कि युवती के गले पर दबाव पड़ने से निशान मौजूद थे. जांच में यह साफ हो गया कि मामला ऑनर किलिंग का है, जिसमें परिवार ने कथित तौर पर अपनी ‘इज्जत’ के नाम पर बेटी की हत्या कर दी.

मृतका क्रांति के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पिता महेंद्र और दोनों भाइयों आकाश व अमन (Mahendra Kashyap, Akash Kashyap, Aman Kashyap) को हिरासत में ले लिया गया है. क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके की जांच और पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस ने इस मामले में कहा कि चाचा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है और मामल के दूसरे सबूत जुटाए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।