Amit Shah in Gujarat on Illegal Immigrants: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात दौरे पर हैं। अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कई मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब बंगाल से घुसपैठिये खुद वापस जाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पहले ममता बनर्जी की सरकार में बंगाल में हर दिन घुसपैठ होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा। अमित शाह ने आगे सुवेंदु अधिकारी का जिक्र करते हुए कहा कि सुवेंदु अधिकारी और बीजेपी की बंगाल सरकार ने डिटेंशन सेंटर बनाए हैं, लेकिन हमारी इच्छा है कि जो लोग अवैध तरीके से घुस आए हैं, वे अपने आप अपने देश वापस चले जाए।
Amit Shah on infiltration: घुसपैठिये खुद वापस चले जाए अपने देश
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान गृहमंत्री ने जनसभा में कहा था, “घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर किया जाएगा।”
यह सिर्फ चुनावी बात नहीं थी, यह देश की सुरक्षा के लिए भाजपा का संकल्प था।
राज्य में सरकार बनते ही प्रशासन सख्त हुआ और 26 मई 2026 को केंद्र सरकार द्वारा ‘High-Level… pic.twitter.com/xwp4BhKs0W
— BJP (@BJP4India) May 28, 2026
गृहमंत्री अमित शाह में चेतावनी देते हुए आगे कहा कि अगर घुसपैठिये खुद देश छोड़कर चले जाते हैं, तो बंगाल सरकार उन पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी। उन्हें वापस भेजने में उनकी मदद भी करेगी। अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि बांग्लादेश बॉर्डर पर बाड़बंदी जल्दी शुरू की जाएगी। उन्होंने सुवेंदु अधिकारी की तारीफ की कि 7 दिन में उन्होंने 600 हेक्टेयर जमीन BSF को दे दी और चिकन नेक की 121 हेक्टेयर जमीन भारत सरकार को दे दी। अमित शाह ने कहा कि देश भर में जनसंख्या में हो रहे बदलावों के कारणों की जांच के लिए एक ‘जनसांख्यिकीय परिवर्तन समिति’ का गठन किया जाएगा।

Amit Shah in Gujarat: ‘High-Level Committee on Demographic Change’ का होगा गठन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान गृहमंत्री ने जनसभा में कहा था, “घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर किया जाएगा।” यह सिर्फ चुनावी बात नहीं थी, यह देश की सुरक्षा के लिए भाजपा का संकल्प था। राज्य में सरकार बनते ही प्रशासन सख्त हुआ और 26 मई 2026 को केंद्र सरकार द्वारा ‘High-Level Committee on Demographic Change’ का गठन होते ही घुसपैठियों ने भारत छोड़कर भागना शुरू कर दिया! भारत में अवैध घुसपैठ और demographic बदलाव की राजनीति पर सख्त कार्रवाई का दौर शुरू हो चुका है।























