उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार का महिला वोट बैंक पर फोकस है। योगी सरकार महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना लाने की तैयारी में है। इस योजना के तहत महिलाओं को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जा सकती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देना, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है। आइए जानते हैं कि किन महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ।
चुनाव से पहले मिल सकते हैं 20 हजार रुपये
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस योजना को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन इसके संभावित प्रारूप पर विचार किया जा रहा है। अगर इस योजना को मंजूरी मिल जाती है, तो चुनवा से पत्र महिलाओं को 20 हजार रुपये की पहली किस्त दी जा सकती है। वहीं इसके बाद 10-10 हजार रुपये की तीन किस्तें देने का प्रस्ताव विचाराधीन है। मतलब इस तरह से कुल 50 हजार की सहायता राशि दी जा सकती है।
किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?
इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है। इसमें SC, ST, BPL और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, जिन परिवारों की सालाना आय 12 लाख रुपए तक है, उन परिवारों की महिलाओं को भी योजना में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। योजना को बहुत ही गरीब परिवारों तक सीमित न रखकर, इसके दायरे को बढ़ाने पर भी मंथन चल रहा है। हालांकि, अभी योजना के लिए पात्रता के नियम अभी पूरी तरह तय नहीं हुए हैं।
स्वयं सहायता समूह से जोड़ सकते हैं योजना

उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहले से ही राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह चलाए जा रहे हैं। इन समूहों में आमतौर पर 10-10 महिलाओं को जोड़कर अलग-अलग स्वरोजगार से जोड़ा जाता है। इन समूहों से राज्य की करीब 98.76 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं। ऐसे में चर्चा है कि सरकार इस नई प्रस्तावित योजना को भी महिलाओं के इन मौजूदा समूहों और स्वरोजगार व्यवस्था से जोड़ सकती है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में कई राजनीतिक दल महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनों के जरिए वोट बैंक मजबूत कर रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी में भी महिलाओं के लिए 50 हजार की संभावित आर्थिक सहायता वाली योजना को लेकर चर्चा हो रही है।



Download Android App
Download iOS App




