गरुड़ पुराण: सावधान! इन 4 तरह के लोगों के घर भोजन करने से आता है दुर्भाग्य और गरीबी

Summary :

गरुड़ पुराण सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है जो न केवल मृत्यु के बाद के जीवन, बल्कि एक सफल और नेक जीवन जीने के तरीके भी बताता है। इसमें कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से जीवन में आने वाली कई परेशानियों से बचा जा सकता है। इसी क्रम में, गरुड़ पुराण में चार प्रकार के लोगों का उल्लेख किया गया है जिनके घर भोजन करने से व्यक्ति के भाग्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

Garuda Purana Eating Rules: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के 18 मुख्य पुराणों में से एक है। इसमें सिर्फ मृत्यु और मृत्यु के बाद की बातें ही नहीं लिखी हैं, बल्कि इसमें एक अच्छी और सफल जिंदगी जीने के कई बेहतरीन तरीके भी बताए गए हैं। अगर कोई इंसान इन नियमों का पालन करता है तो उसका जीवन सफल हो सकता है। गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि किन 4 तरह के लोगों के घर खाना खाने से आपकी किस्मत खराब हो सकती है और जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। आइए, जानें कैसे लोगों के घर का खाना नहीं खाना चाहिए।

भूलकर भी इन 4 लोगों के घर न खाएं खाना (Garuda Purana Life Lessons)

Garuda Purana Eating Rules
Garuda Purana Eating Rules(Magnific)

1. बुरे मन और खराब चरित्र वाले लोगों के घर का खाना

जो लोग दूसरों से जलन या नफरत रखते हैं या जिनका चरित्र अच्छा नहीं है, उनके घर कभी भोजन न करें। ऐसे लोगों के घर खाने से आपका भाग्य कमजोर होता है और नकारात्मकता बढ़ती है। ऐसे लोगों की संगती से दूर रहने में ही भलाई है।

2. गलत काम करने वाले लोगों के घर का खाना

चोरी, ठगी या गलत तरीकों से पैसा कमाने वाले लोगों के घर खाना तो क्या, पानी भी नहीं पीना चाहिए। उनकी कमाई पाप की होती है, इसलिए उनके घर भोजन करने से आपके अपने अच्छे कर्म और पुण्य भी खत्म हो सकते हैं।

3. बीमार लोगों के घर का खाना

Garuda Purana Eating Rules
Garuda Purana Eating Rules (Magnific)

जिस घर में कोई इंसान लंबे समय से बीमार हो, वहां भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसे घर के माहौल में नकारात्मक ऊर्जा रहती है। वहीं विज्ञान के हिसाब से भी वहां खाना खाने से आप कीटाणुओं और संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं, जिससे आप खुद भी बीमार हो सकते हैं।

4. ब्याज पर पैसे देने वालों के घर का खाना

जो लोग दूसरों की मजबूरी का फायदा उठाकर भारी ब्याज वसूलते हैं, उनके घर खाना खाने से बचना चाहिए। ऐसे पैसों में दूसरों के दुख और आंसू छिपे होते हैं। इनके घर खाना खाने से आपके घर में अशांति फैल सकती है और पैसों की तंगी हो सकती है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।