Easy Mehndi Designs: इस जन्माष्टमी अपने हाथों पर सजाएं ये 5 ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन, देखते ही तारीफ करेंगे सब!

Summary :

अगर आप भी इस जन्माष्टमी अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो इन 5 ट्रेंडी और बेहद खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइनों से प्रेरणा ले सकती हैं।

जन्माष्टमी का पावन पर्व हर दिल में भक्ति और उमंग भर देता है। इस खास अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के स्वागत के लिए महिलाएं पूरे भक्ति भाव से सजती-संवरती हैं, और हाथों में रची मेहंदी इस श्रृंगार को और भी खास बना देती है। अगर आप भी इस जन्माष्टमी अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो इन 5 ट्रेंडी और बेहद खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइनों से प्रेरणा ले सकती हैं।

Flute Motif Mehndi

quick mehndi design ideas
quick mehndi design ideas( Source: Social Media)

काहा की बांसुरी के बिना जन्माष्टमी का त्यौहार अधूरा सा लगता है। हाथों पर बांसुरी के साथ छोटी-छोटी मटकियों और बेल-बूटियों का डिज़ाइन बेहद आकर्षक लगता है। यह डिज़ाइन आपके हाथों को एक पारंपरिक और सौम्य लुक देता है।

Radha Krishna Mehndi

 easy 10 minute mehndi design
easy 10 minute mehndi design(Source: Social Media)

अगर आप कुछ खास और भक्तिमय बनाना चाहती हैं, तो हथेली पर राधा-कृष्ण का सुंदर पोर्ट्रेट या सिलिकॉन पैटर्न बनवा सकती हैं। यह कलात्मक डिज़ाइन न केवल देखने में दिव्य लगता है, बल्कि हर किसी का ध्यान तुरंत आकर्षित कर लेता है।

Peacock Mehndi

10 minute simple mehndi design
10 minute simple mehndi design( Source: Social Media)

श्रीकृष्ण का प्रिय मोर पंख मेहंदी के डिज़ाइनों में हमेशा ट्रेंड में रहता है। आप हथेली के बीच में या बैक-हैंड पर बारीक मोर पंख का पैटर्न बनवा सकती हैं। यह डिज़ाइन बनाने में आसान होता है और दिखने में बेहद सजीला लगता है।

Minimal Mehndi

10 minute simple mehndi design( Source: Social Media)
10 minute simple mehndi design( Source: Social Media)

अगर आप वर्किंग हैं या बहुत भारी मेहंदी लगाना पसंद नहीं करतीं, तो मिनिमलिस्टिक या अरेबिक फ्यूजन डिज़ाइन चुन सकती हैं। बारीक लाइनों, जालीदार कटवर्क और फिंगर-डिटेलिंग के साथ यह डिज़ाइन मॉडर्न और एलिगेंट लुक देता है।

Also Read: Floral Mehndi Designs For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये ट्रेंडी फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस, देखें लेटेस्ट कलेक्शंस

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।