आकाश चोपड़ा ने बताया न्‍यूजीलैंड के विरुद्ध भारत को प्लेइंग XI में करने होंगे ये बदलाव

Summary :

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। भारत को अपने पहले मुकाबले में पकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।  भारत को अपने पहले मुकाबले में पकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं पूर्व क्रिकेटर्स ने इस शर्मनाक हार का कारण विराट कोहली द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन को बताया। भारतीय टीम की भिड़ंत अब 31 अक्टूबर को दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगी। 
वैसे कीवी टीम के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। ऐसे में कप्तान कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का चयन करते हुए थोड़ा ज्यादा ध्यान रखना होगा, क्योंकि अगर विलियमसन की टीम के खिलाफ हार मिली तो भारत का खेल खराब हो सकता है। इस बीच  टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने बताया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में किस तरह के बदलाव करने से बात बनेगी। 
आकाश ने कहा, आप पांच बॉलर्स के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर नहीं उतर सकते हैं। इसको आप दो तरीकों से देख सकते हैं। अगर आपको छठे गेंदबाज की जरूरत लगती है तो आपको हार्दिक की जगह पर शार्दुल को खिलाना चाहिए, लेकिन वह सही रिप्लेसमेंट नहीं होगी।
मैं यह कहूंगा कि आप हार्दिक को टीम में रखें, पर कॉम्बिनेशन को चेंज करने की आवश्यकता है क्योंकि भुवनेश्वर वो पुराने वाले गेंदबाज नजर नहीं आ रहे हैं। शमी का प्रदर्शन टी-20 में कुछ खास नहीं है। जडेजा चार ओवर फेंकने वाले गेंदबाज हैं, लेकिन वह विकेट लेने वाले बॉलर नहीं हैं। वह राहुल चाहर या युजवेंद्र चहल नहीं हैं।

Desk Team