दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह और माइकल वॉन ने टिम पेन की सपाट पिच के बहाने पर लिए मजे

Summary :

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज को भारत ने 2-1 से जीत लिया है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीमों के खिलाडिय़ों ने इस सीरीज

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज को भारत ने 2-1 से जीत लिया है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीमों के खिलाडिय़ों ने इस सीरीज को हारने का सबसे बड़ा करण पिचों को बताया है।

जिसके बाद भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व इंग्लैंड केकप्तान माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाडिय़ों की इस बात पर उनका मजाक बनाया है।

सिडनी टेस्ट में पिच को सपाट बताया टिम पेन ने

सिडनी टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान टिम पेन ने आलोचना करते हुए कहा था कि मेलबर्न टेस्ट और सिडनी टेस्ट की पिचें गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों के लिए बनी थी। टिम पेन ने सिडनी टेस्ट में कहा कि यहां पर 600 से ज्यादा रन बनाने के बाद पिच बहुत सपाट हो गई थी। उन्होंने कहा कि हमें उसके जवाब में 300 रन बना दिए थे।

बता दें कि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम का सबसे अधिकतम स्कोर 326 का था जो पर्थ टेस्ट में उन्होंने बनाया था। उस मैच में परिस्थितियां उनके साथ थी जिसकी वजह से वह मैच जीत गए थे और सीरीज में वापसी भी कर ली थी। पिच पर पेन की इन सारी बातों पर वॉन ने कहा कि सीरीज में 300 रन बनाने के बाद भी उन्हें पिच के सपाट होने की शिकायत नहीं करनी चाहिए।

माइकल वॉन ने टिम पेन की ली चुटकी

माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, जब आपकी टीम को सीरीज में उच्चतम स्कोर 326 मिला है तो आप पिच के बहुत अधिक सपाट होने की बात नहीं कर सकते हैं।

 

हरभजन सिंह ने भी समर्थन किया वॉन का

वॉन के ट्वीट के बाद भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिहं ने भी ट्वीट के जरिए उनकी बात का समर्थन किया। हरभजन सिंह ने कहा कि उन्हें तो पिच के सपाट होने के लिए शुक्रगुजार होना चाहिए अन्यथा भारतीय गेंदबाजों ने 175/200 से नीचे हर बार उन्हें आउट किया होता। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए समय आ गया है कि वह अपने घरेलू क्रिकेट और बुनियादी ढांचे के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के उन सुनहरे दिनों का वापस लाए।

Desk Team