दिग्गज खिलाड़ी Michael Vaughan ने की भविष्‍यवाणी, यह टीम जीतेगी southampton test match

Summary :

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच कल यानी 30 अगस्त को साउथम्पटन पर खेला जाना है। इस मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच कल यानी 30 अगस्त को साउथम्पटन पर खेला जाना है। इस मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारतीय टीम ने मेजबान टीम इंग्लैंड को तीसरे मैच में 203 रनों से करारी हार दे दी थी।

नॉटिंघम टेस्ट जीतने के बाद विराट कोहली की सेना के हौसले ओर भी बुलंद हो गए हैं। लेकिन भारत अभी भी इस सीरीज में इंग्लैंड से 2-1 से पीछे है। अगर भारतीय टीम को इस सीरीज में बने रहना है तो उसे साउथम्पटन में मैच जीतना ही होगा।

पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को चुना है आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए

बता दें कि आखिरी दो मैचों के लिए चयनकर्ताओं ने पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को टीम में चुना है। बता दें कि जून में यह दोनों ही खिलाड़ी इंडिया ए की तरफ से इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ खेले थे जिसमें इन दोनों का ही प्रदर्शन काफी उम्दा रहा था। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि विराट कोहली इन दोनों युवाओं को टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह देंगे।

विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा बनाएंग रन: Michael Vaughan

साउथम्पटन मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी Michael Vaughan ने एक बयान दिया है। बता दें कि वॉन ने भविष्यवाणी की है कि साउथम्पटन टेस्ट इंग्लैंड की टीम ही जीतेगी।

वॉन ने कहा, “इंग्‍लैंड टीम को बेन स्‍टोक्‍स मिडल ऑर्डर में काफी मजबूती देंगे। वहीं, भारत के लिए विराट कोहली और चेतेश्‍वर पुजारा रन बनाएंगे।”

यह पोस्ट शेयर किया है Michael Vaughan ने

Michael Vaughan ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और कहा है कि, “कोहली और पुजारा जो रूट की टीम के लिए बड़ी मुसीबत बनने वाले हैं। हालांकि इसके बावजूद भी अंत में जीत इंग्‍लैंड की ही होगी।”

https://www.instagram.com/p/BnB4KmDhVCR/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Desk Team