नई दिल्ली : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सोमवार को कहा कि दिल्ली कैपिटल को इंडियन प्रीमियर लीग जीतने की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा से ज्यादा रन बनाना होगा। धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय वनडे खत्म होने के बाद टीम के साथ जुड़े। धवन ने कहा कि आईपीएल में जीतने वाली टीम हमेशा वही होती है जिसके पास सबसे अच्छा संतुलन होता है।
हमारी टीम इस साल काफी संतुलित है क्योंकि हमारे पास अच्छे हरफनमौला, स्पिनर और बल्लेबाज हैं। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि टीम के भारतीय बल्लेबाज अच्छा खेलें। हमारे शीर्ष चार-पांच बल्लेबाल भारतीय हैं, इसलिए मैं टीम के लिए शानदार सत्र की उम्मीद कर रहा हूं। सीमित ओवर के क्रिकेट में भारतीय टीम के नियमित सदस्य धवन 10 साल के बाद एक बार फिर से दिल्ली की फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे।
धवन ने कहा कि यह मेरे लिए दूसरी बार घर वापसी जैसा है और मैं इस आईपीएल सत्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनने से उत्साहित हूं। आईपीएल में 10 सत्र तक दूसरी टीमों के साथ खेलने के बाद अपने शहर में वापस आना मेरे लिए एक बहुत ही सुखद एहसास है। उन्होंने कहा कि फिरोजशाह कोटला स्टेडियम शुरुआती दिनों से मेरा घरेलू मैदान रहा है। मैं टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा क्योंकि मुझे यहां कि परिस्थितियों और पिचों के बारे में अच्छे से पता है।


Download Android App
Download iOS App



