धोनी की बेटी जीवा ने इस तरह पढ़ाई ऋषभ पंत को हिंदी, वीडियो हो रहा है वायरल

Summary :

आर्ईपीएल 2019 का फाइनल मैच 12मई रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में हैदराबाद के क्रिकेट मैदान में खेला जाना है।

आर्ईपीएल 2019 का फाइनल मैच 12मई रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में हैदराबाद के क्रिकेट मैदान में खेला जाना है। दूसार क्वालीफायर मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला गया था। जिसमें चेन्नई ने दिल्ली को हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर जीवा का एक वीडियो शेयर हुआ है। इस वीडियो में भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को जीवा हिंदी सिखाती हुई नजर आ रही हैं।

जीवा ने पंत को सिखाए हिंदी के स्वर

इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि पंत हिंदी के स्वरों को बोल रहे हैं। पंत और जीवा हिंदी के ये स्वर पढ़ते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। पहले जीवा अ, आ, इ, ई, उ, ऊ ओ, औ बोल रही हैं उसके बाद पंत पीछे-पीछे बोलते हुए नजर आ रहे हैं। उसके बाद जीवा पंत से ए, ऐ का भी कहते हुए दिखार्ई देती हैं। तो वहीं पंत ने कहते हुए नजर आते हैं कि आपने ए, ऐ नहीं बोला तो जीवा इस पर कहती हैं कि आपन इन दोनों स्वरों को खा गए।

सोशल मीडिया पर जीवा का यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। अब तक जीवा के इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

Back to Basics !

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

बीते शुक्रवार को चेन्नई और दिल्ली के बीच दूसरा क्वालीफायर हुआ था जिसमें दिल्ली को हरा कर आईपीएल फाइनल में चेन्नई ने जगह पक्की कर ली। दिल्ली के खिलाफ मैच में चेन्नई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रनों पर ही रोक दिया था। चेन्नई के शेन वाटसन और फाफ डु प्लेसिस ने अच्छी शुरूआत दिला कर जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

IPL 2019: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स चौथी बार फाइनल में होंगी आमने-सामने, कुछ ऐसे हैं आंकड़े

Desk Team