ब्रिस्टल : भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने ट्वंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में विकेट के पीछे सर्वाधिक पांच शिकार करने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक ट्वंटी 20 मुकाबले में रविवार को विकेट के पीछे पांच कैच लपके और इसके साथ ही उन्होंने विकेट के पीछे अपने 50 कैच भी पूरे कर लिए।
पूर्व कप्तान धोनी ने विकेट के पीछे पांच कैच लपककर अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद के 2015 के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। शहजाद ने नवम्बर 2015 में ओमान के खिलाफ अबु धाबी में विकेट के पीछे पांच शिकार किये थे जिसमें तीन कैच और दो स्टमि्पंग शामिल थी। धोनी ने एक बल्लेबाज को अपने सीधे थ्रो से रन आउट भी किया। इन पांच में से तीन कैच तो आलराउंडर हार्दिक पांड्या की गेंदों पर थे।


Download Android App
Download iOS App



