इंदौर : किंग्स इलेवन पंजाब की टीम जब यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में निचले स्थान पर काबिज राजस्थान रायल्स से भिड़ेगी तो उसकी निगाहें जीत दर्ज कर अपना अभियान फिर से पटरी पर लाने पर लगी होंगी। पंजाब को लगतार दो शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे वह आठ मैचों में पांच जीत और तीन हार से अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है जबकि पहले सत्र की विजेता राजस्थान रायल्स तीन जीत और पांच हार से निचले स्थान पर काबिज हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब की तरह राजस्थान रायल्स को भी लगातार दो हार झेलनी पड़ी लेकिन पंजाब की टीम अपनी प्रतिद्वंद्वी से काफी ऊपर काबिज है और प्लेआफ के लिये क्वालीफाई करने की दौड़ में शामिल है। हालांकि उन्हें बीती रात होलकर स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से हारने का मलाल होगा लेकिन उसमें वापसी करने की काबिलियत है। जिस टीम के शीर्ष क्रम में क्रिस गेल जैसा दिग्गज हो, वो टीम हमेशा वापसी की उम्मीद कर सकती है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



