पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने इस तरह लिए एक गेंद पर 5 रन, वीडियो वायरल

Summary :

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच में आखिरी वनडे मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जो कि बारिश की भेंट चढ़ गया।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच में आखिरी वनडे मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जो कि बारिश की भेंट चढ़ गया। जिसकी वजह से तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंत 1-1 की बराबरी के साथ खत्म हुई ये सीरीज। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 279 रन बनाए।

जवाब में जब न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 6.5 ओवर में 1 विकेट पर 35 रन था तभी तेज बारिश आ गई जो रुकी नहीं। इसके कारण मैच को रद्द करना पड़ गया। हालांकि, मैच में पाकिस्तान की पारी के दौरान एक बहुत ही मजेदार वाकया घटित हुआ जिसने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

एक गेंद पर दौड़ लिए थे फहीम अशरफ और आसिफ अली ने 5 रन

पाकिस्तान के बल्लेबाजों फहीम अशरफ और आसिफ अली ने बिना कोई बाउंड्री लगाए ही एक गेंद पर 5 रन दौड़कर ले लिए। यह पढ़कर आपको लग रहा होगा कि शायद गेंद आउटफील्ड में कहीं खो गई थी क्या? या फिर बल्लेबाज ने गेंद को हवा में इतना ऊपर खेल दिया क्या कि उसके नीचे आते-आते बल्लेबाजों ने 5 रन भाग लिए?

लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। दरअसल, न्यूजीलैंड के क्षेत्ररक्षकों की गलती के कारण पाकिस्तानी बल्लेबाज एक गेंद पर 5 रन दौड़कर बनाने में सफल रहे हैं।

पाकिस्तानी बल्लेबाज ने कुछ इस तरह एक गेंद पर 5 रन भाग गए थे

फहीम अशरफ ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद को डीप स्क्वाएर लेग की तरफ खेला। क्षेत्ररक्षक ने दौड़ लगाई और गेेंद को गैदर करने के बाद विकेटकीपर टॉम लैथम की ओर थ्रो किया। तब तक बल्लेबाजों ने तीन रन दौड़ लिए। लैथम ने गेंद को गैदर किया और नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर विकेट पर मारने की कोशिश की।

दूसरे छोर पर कोई बैकअप नहीं था और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को चौथा रन भागने का मौका मिल गया। फिर लॉन्ग आॅफ के फील्डर ने गेंद को गैदर करके टॉम लैथम की ओर फेंका लेकिन वह गेंद को कलेक्ट नहीं कर सके, इस बीच फहीम अशरफ और आसिफ अली ने पांचवां रन भी दौड़कर पूरा कर लिया।

Desk Team