Indian team ने एशिया कप 2018 के फाइनल मैच में बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बता दें कि भारतीय टीम इस एशिया कप के टूर्नामेंट में बिना विराट कोहली के मैदान में उतरी थी।
इसके बावजूद भी युवाओं से भरी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में दो बार करारी शिकस्त दे दी। पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज वकार यूनुस का यह मानना है कि विश्व कप 2019 में भारतीय टीम बाकी सारी टीमों को बड़ी चुनौती देगी।
2019 विश्व कप की मजबूत दावेदार है Indian team
बता दें कि विश्व कप 2019 इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाना है। विश्व कप 2019 में अब एक साल से भी कम का समय बचा गया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वकार यूनुस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, “विराट कोहली की कप्तानी में Indian team तेजी से बड़ी ताकत बनती जा रही है। बिना विराट के ही टीम इंडिया एशिया कप में काफी अच्छा खेली। जब विराट भी टीम का हिस्सा होंगे तो फिर ये टीम काफी मजबूत हो जाएगी।”
Indian team हर स्तर से है नंबर वन
वकार यूनूस ने आगे बातचीत करते हुए कहा, “विश्व कप 2019 को अब एक साल से भी कम वक्त बचा है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट मेें बाकी टीमों पर भारी पड़ेगी। Indian team मैदान पर फील्डिंग के दौरान भी काफी चुस्त और दुरुस्त नजर आती है। उनका फील्डिंग का स्तर इस वक्त काफी अच्छा है। भारत की बल्लेबाजी की हमेशा से ही तारीफ होती रही है। अब वो फील्डिंग में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी युवा लड़के अपनी फिटनेस और स्किल्स मैदान पर दिखा रहे हैं।”
वकार यूनुस ने पाकिस्तान के लिए 87 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 23.56 की औसत से 373 विकेट निकाले। वहीं, उन्होंने 262 वनडे में 416 विकेट अपने नाम किए। वकार यूनुस को पाकिस्तान क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने के लिए भी जाना जाता है।


Download Android App
Download iOS App










