ऑस्ट्रेलिया, ज़िम्बाम्बे और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला का पांचवा मैच आज पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को बड़ी ही बुरी तरह से हरा दिया।
साथ ही पाकिस्तान की टीम को एक और नया अफरीदी मिल गया है। पूर्व दिग्गज पाकिस्तानी ऑल राउंडर शाहिद अफरीदी की तरह इस क्रिकेटर को भी लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा है। इस क्रिकेटर का नाम है शाहीन अफरीदी, जिसने आज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ी क्रम की जड़ को ही साफ़ कर दिया।
मैच में शाहीन ने सबसे अधिक विकेट चटकाए, हालाँकि इस मैच में शाहीन अफरीदी थोड़े महंगे जरूर साबित हुए लेकिन उन्होंने टीम के लिए तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, बता दे की शाहीन ने अपने 04 ओवर में कुल 37 रन खर्च किये।
इस मैच में पाकिस्तान ने 45 रनों के अंतर से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम इस सीरीज के फाइनल में पहुंच चुकी है। जहां आठ जुलाई को पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
इस मैच में आस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम सलामी बल्लेबाज फखर जमां की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 194 रन बनाए। पाक टीम की ओर से फखर ने 42 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली। जमां के अलावा अंतिम ओवरों में आसिफ अली ने 37 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। शोएब मलिक ने 27 जबकि हुसैन तलत ने 30 रनों का योगदान दिया।
195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी इस मैच में फीकी रही। टीम के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर आउट होते रहे। कंगारू टीम की सबसे बड़ी पारी विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स केरी ने 37 रनों की खेली। पिछले मैच में टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले कंगारू कप्तान इस मैच में 16 रन बनाकर चलते बने।


Download Android App
Download iOS App









