हमारी भावानाएं और प्रार्थनाएं उन सभी लोगों के लिए हैं जो 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ की बस पर हुए आंतकी हमले में बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। इस आंतकी हमले में भारत के 37 जवान शहीद हो गए हैं और यह उड़ी के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला है।
ऐसे माहौल के बीच हमें पीडि़तों को जितना हो सके उतना समर्थन दिखाना चाहिए। अपने आपको या अपनी टीम को इस समय में आगे बढ़ाना सबसे आखिरी विचार होना चाहिए और लोगों को ठीक उसी तरह से लग रहा था जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को ऐसा करते हुए देखा।
वेलेंटाइन डे पर जब पूरी दुनिया इस बड़ी त्रासदी पर शोक मना रही थी, तभी विराट कोहली ने अपने फैंस से पूछने के लिए दो ट्वीट किए ताकि सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट क्लब और भारतीय खेल सम्मान के लिए वोट किया जाए और साल का सबसे बड़ा फैन क्लब बनाया जाए।
प्रियंका चोपड़ा सहित कई हस्तियों ने जताया शोक
जबकि प्रियंका चोपड़ा सहित देश भर की बड़ी हस्तियों ने शहीद जवानों के परिवारों और हमले में घायल हुए सीआरपीएफ केजवानों को अपनी सहानुभूति व्यक्त की है। विराट कोहली के इस ट्वीट को सब ने नजरअदाज कर दिया और कोई जवाब नहीं दिया।
यहां पढ़ें ये ट्वीट
यहां पढ़ें ये ट्वीट
ये ट्वीट किया था विराट कोहली ने
विराट कोहली के ट्वीट पर 28.2 मिलियन फैन्स हैं। लेकिन जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के अतांकी हमले के बाद फैन्स ने विराट कोहली के इस फैन क्लब वोट के लिए उन्हें ट्रोल किया और साफ-साफ शब्दों में इस स्थिति के बारे में आगाह किया। यह वही सारे ट्वीट हैं जो विराट कोहली ने पहले अपलोड किए थे, लेकिन बाद में उन्हें डिलीट कर दिए।
लोगों ने विराट कोहली के ट्वीट पर दी ऐसे प्रतिक्रिया-
1.
2.
3.
4.
5.
6.
विराट कोहली एक शानदार क्रिकेटर हैं और इस साल उन्होंने आईसीसी के तीनों पुरस्कारों पर कब्जा किया है। इस समय भारतीय टीम क्रिकेट में जिस जगह पर खड़ी हैं वहां पर लाने का सबसे बड़ा योगदान विराट कोहली का है। हालांकि, ये ट्वीट गलत समय, गलत जगह के लिए सबसे अच्छे उदाहरण हैं।


Download Android App
Download iOS App














