बर्मिंघम टेस्ट में शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा के लिए KL Rahul बने खतरा

Summary :

भारत और इंग्लैंड के बीच में 1 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होगी। कल भारतीय टीम और इंग्लैंग के बीच में पहला प्रैक्टिस मैच शुरू हुआ है। लेकिन इस मैच में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर मुश्किल में नजर आया है।

भारत और इंग्लैंड के बीच में 1 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होगी। कल भारतीय टीम और एसेक्स के बीच में पहला प्रैक्टिस मैच शुरू हुआ है। लेकिन इस मैच में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर मुश्किल में नजर आया है।

Indian Cricket Team

इस मैच में भारतीय टेस्ट टीम की सलामी जोड़ी शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा रन बनाने में सफल नहीं रहे। तो वहीं KL Rahul बेहतर फॉर्म में चल रहे हैं औैर उन्होंने इस मैच में शानदार अर्धशतक बनाया है।

भारतीय टीम के यह दो दिग्गज बल्लेबाज नाकाम रहे एसेक्स के खिलाफ

Indian Cricket team

एसेक्स के खिलाफ भारत इस प्रैक्टिस मैच में अपनी तैयारियों को आखिरी मौका था लेकिन शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा ने खराब प्रदर्शन से निराश किया है।

Shikhar Dhawan, Cheteshwar Pujara

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन बिना खाता खोले ही पेवेलियन लौट गए। तो वहीं मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज पुजारा महज 1 रन बनाकर आउट हो गए।

अर्धशतक जड़ा KL Rahul ने

KL Rahul

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज KL Rahul ने एसेक्स के खिलाफ 58 रन की शानदार पारी खेली है। केएल राहुल ने 58 रन 92 गेंदों में बनाए हैं और इस पारी में 12 चौके लगाए हैं। केएल राहुल और दिनेश कार्तिक ने मिलकर 114 रनों की साझेदारी की है।

KL Rahul

KL Rahul ने बर्मिंघम टेस्ट में तय करी अपनी दावेदारी

KL Rahul

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा ने ग्रीन पिच और स्विंग गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए तो वहीं KL Rahul ने उनका डटकर सामना किया।

Shikhar Dhawan and Cheteshwar Pujara

शिखर धवन ने ओपनिंग की थी तो वहीं पुजारा तीसरे नंबर पर आए थे लेकिन दोनों ही नाकाम रहे। वहीं केएल राहुल क्रीज पर छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और उन्होंने 92 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली है।

KL Rahul

Desk Team