नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों का आखिरकर बीसीसीआई ने आमसभा की विशेष बैठक में मंजूरी दे दी जिससे ब्रिटेन के लंबे दौरे से पहले अनिश्चितता का दौर भी खत्म हो गया। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति ने सात मार्च को खिलाड़ियों के संशोधित अनुबंधों का ऐलान किया था लेकिन बोर्ड के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने यह कहकर दस्तखत करने से इनकार कर दिया था कि इसे आमसभा की मंजूरी की जरूरत है।
बैठक में 28 राज्य संघों के प्रतिनिधि मौजूद थे जिसमें अनुबंधों को मंजूरी दे दी गई। चौधरी ने कहा कि शंकाओं के बावजूद एसजीएम हुई। आमसभा ने सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव पारित कर दिये। अब यह तय हो गया है कि खिलाड़ियों को ब्रिटेन दौरे से पहले भुगतान हो जायेगा। भारतीय टीम आज रवाना हो रही है। संशोधित अनुबंधों के तहत ए प्लस श्रेणी के क्रिकेटरों को सात करोड़ रूपये , ए बी और सी श्रेणी में क्रमश : पांच करोड़, तीन करोड़ और एक करोड़ रूपये दिये जायेंगे।
आमसभा ने घरेलू क्रिकेटरों और महिला क्रिकेटरों के वेतन में भी बढोतरी को मंजूरी दे दी। आगामी घरेलू सत्र में पूर्वोत्तर राज्यों और बिहार की टीमों को प्लेट वर्ग में उतारने का फैसला किया गया । उत्तराखंड की टीम को भी रणजी ट्राफी खेलने के लिये सीओए से मंजूरी मिल गई थी लेकिन आमसभा ने उसे हरी झंडी नहीं दी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



