रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज टिम साउदी को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। आईपीएल ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान साउदी को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया।
बयान में कहा गया है कि साउदी को खिलाड़यिं और टीम अधिकारियों के लिए जारी नियमों के तहत 2.1.8 के लेवल-1 नियम का दोषी पाया गया है। साउदी ने अपना दोष स्वीकार कर लिया है। हालांकि बयान में यह नहीं बताया गया है कि उन्हें क्यों फटकार पड़। इस नियम में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है। बेंगलुरु ने हैदराबाद से यह मुकाबला जीतकर प्ले ऑफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



