आकलैंड : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंद छेड़छाड़ प्रकरण में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को दोगला करार दिया। ब्राड ने सवाल पूछा कि आस्ट्रेलिया ने गेंद से छेड़छाड़ क्यों की जबकि हालिया एशेज सीरीज में वे उन हालात में भी रिवर्स स्विंग हासिल करने में सफल रहे थे जहां आप गेंद के रिवर्स होने की उम्मीद नहीं करते। ब्राड से जब आकलैंड में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद दक्षिण अफ्रीका में इस प्रकरण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ यह शर्मनाक है।’’
उन्होंने कहा कि उन्हें यह समझने में दिक्कत हो रही है कि स्मिथ गेंद की इस अवैध छेड़छाड़ को कैसे मंजूरी देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ एशेज सीरीज में देखिये जो हमने खेली थी। इन सभी मैचों में लगभग उन्होंने गेंद को रिवर्स स्विंग कराया, जबकि परिस्थितियां ऐसी थी जिसमें आप गेंद के रिवर्स होने की उम्मीद नहीं की थी। तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि उन्होंने सिर्फ एक मैच के लिये अपना तरीका क्यों बदला।’’
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



