चेन्नई : चेन्नई सुपर किंग्स के आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने‘ डेथ ओवरों के विशेषज्ञ’ के रूप में विकास का श्रेय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देते हुए कहा कि ऐसा कप्तान के उन पर जताए गए भरोसे के कारण ही हो पाया। वेस्टइंडीज के आलराउंडर ब्रावो ने कहा, ‘‘ उसने मेरे ऊपर काफी भरोसा, विश्वास दिखाया। मैंने हमेशा अभ्यास सत्र में धोनी को गेंदबाजी का लुत्फ उठाया है क्योंकि वह खेल के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक है और मैं उसे गेंदबाजी करके खुद को चुनौती देता हूं।’’
सीएसके की वेबसाइट ने ब्रावो के हवाले से कहा, ‘‘ मैं हमेशा उसे एक स्थिति देता हूं और कभी वह जीतता है और कभी मैं।’’ ब्रावो ने साथ कही कहा कि धोनी खिलाड़ियों को खुद को जाहिर करने और अपनी गलतियों से सीखने का मौका देता है। आईपीएल 11 से पहले ब्रावो सीएसके की टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं। ब्रावो2011 से2015 के बीच सीएसके की टीम का हिस्सा रहे और इस दौरान उन्होंने706 रन बनाने के अलावा79 विकेट हासिल किए। उन्होंने सर्वाधिक विकेट हासिल करने के लिए दो बार पर्पल कैप का पुरस्कार भी जीता।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



