भारतीय टीम के सहायक कोच Sanjay Bangar ने बताया इस वजह से सुरेश रैना को बार-बार मिल रहे हैं मौके

Summary :

भारत और इंग्लैंड के बीच में वनडे सीरीज चल रही हैं। औैर आज भारत और इंग्लैंड के बीच में तीसरा और निर्णायक मैच खेला जाना है। भारतीय टीम शनिवार को इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड के बीच में वनडे सीरीज चल रही हैं। औैर आज भारत और इंग्लैंड के बीच में तीसरा और निर्णायक मैच खेला जाना है। भारतीय टीम शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे 86 रनों से हार गई।

Indian team

उसके बाद से ही टीम में मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज सुरेश रैना के टीम में होने से कर्ई सवाल हो रहे हैं। भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में रैना की जगह दिनेश कार्तिक को लेने की दिग्गज खिलाड़ी वकालत कर रहे हैं।

भारतीय टीम के सहायक कोच Sanjay Bangar ने सुरेश रैना के लिए बोली यह बात

 Sanjay Bangar

भारत और इंग्लैंड के तीसरे वनडे मैैच से पहले भारत के सहायक कोच Sanjay Bangar ने सुरेश रैना के टीम में होने की यह वजह बताई है।

Suresh Raina

बांगड़ ने कहा, ‘‘ मध्यक्रम में टीम को एक अनुभवी बल्लेबाज चाहिये। यही वजह है कि कार्तिक पर रैना को तरजीह दी गई । टी20 में भी केएल ने तीसरे और विराट ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की । विराट ने पिछली सीरीज में तीसरे नंबर पर पांच में से तीन मैचों में शतक लगाये थे ।’’

खिलाडिय़ों की फिटनेस को लेकर भी Sanjay Bangar ने कही यह बात

Sanjay Bangar

Sanjay Bangar ने कहा ,‘‘ हमें खिलाड़ियों की उपलब्धत और फिटनेस देखनी होगी । अंबाती रायुडू मध्यक्रम का अच्छा बल्लेबाज है लेकिन फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहा । आगे फिटनेस टेस्ट में पास होने पर वह दावेदार हो सकता है।’’

Indian team

धोनी का बचाव करते हुए Sanjay Bangar  ने कहा

Sanjay Bangar

Sanjay Bangar  ने धोनी का बचाव करते हुए कहा कि हमारे पास आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर बल्लेबाजी में कोई गहराई नहीं है। ज्यादा विकेट गिरने पर खुलकर खेलना बहुत मुश्किल हो जाता है।

dhoni

दूसरे वनडे में धोनी को दूसरे छोड़ से किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिल पर रहा था, ऐस में किसी भी बल्लेबाज के लिए तेजी से रन बनाना और अपनी विकेट को भी बचाना बहुत मुश्किल हो जाता है। लगातार विकेट गिरने से धोनी को खुलकर खेलने में हो रही थी परेशानी।

Indian team

Sanjay Bangar  ने आगे कहा, ‘हमारे मध्यक्रम को ज्यादा बल्लेबाजी की जरूरत ही नहीं पड़ती क्योंकि शीर्षक्रम ही काफी रन बना लेता है । उनमें से सभी खेल के हर प्रारूप में नहीं खेलते हैं तो कई बार सीधे मैच में उतरना होता है।’

के एल राहुल दूसरे वनडे में नाकाम रहे और भारत मध्यक्रम में बदलाव पर सोच सकता है । वहीं सुरेश रैना और हार्दिक पंड्या का फ्लॉप होना टीम की परेशानियों को बढ़ाने का काम कर सकती है।

Desk Team