मदनलाल और शशि खन्ना के नामांकन सही

Summary :

NULL

नई दिल्ली : डीडीसीए के चुनावों को लेकर अध्यक्ष पद पर पूर्व भारतीय टीम के महान आल राऊंडर रहे मदन लाल और उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती शशि खन्ना का नामांकन सही पाया गया। उनके बारे में जो कथित शिकायतें की गई थीं उनमें कोई खामी चुनाव अधिकारियों ने नहीं पाई। अब वह डीडीसीए के चुनाव लड़ने के विधिवत रूप से हकदार हो गए है। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद पर पत्रकार रजत शर्मा मैदान में हैं।

इस चुनाव में मदन लाल को डीडीसीए के उपाध्यक्ष और भारतीय टीम के ओपनर रहे चेतन चौहान के समर्थकों का पूरा समर्थन मिल रहा है तो वहीं बीसीसीआई के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष और डीडीसीए के उपाध्यक्ष रहे सी.के. खन्ना के समर्थकों का पूरा समर्थन मिल रहा। उल्लेखनीय है डीडीसीए के चुनाव 30 जून को होंगे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team