मिताली राज पर पलटवार किया कोच Ramesh Powar ने, लगा दी ‘आरोपों की झड़ी’

Summary :

महिला टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज को बाहर बैठाने को लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर और कोच Ramesh Powar

महिला टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज को बाहर बैठाने को लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर और कोच Ramesh Powar की जमकर आलोचना की जा रही है।

Ramesh Powar पर मिताली राज ने लगाए यह गंभीर आरोप

मिताली राज ने हाल ही में इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हेुए कोच रमेश पोवार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। रमेश पोवार ने इसके जवाब में अब मिताली राज पर पलटवार किया है।

https://twitter.com/aprajita13/status/1067976775177785346

रमेश पोवार ने बीसीसीआई के सीईओ राहुल चौधरी और जनरल मैनेजर सबा करीम को दस पेेजों की अपनी रिपोर्ट भेजी हैं जिसमें मिताली राज पर टीम के अंदर फूट डालने के अलावा कोचों पर दबाव डालने और ब्लैकमेल के कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मिताली राज पर Ramesh Powar ने लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि महिला क्रिकेट टीम के कोच Ramesh Powar ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मिताली ने अपनी भूमिका की अनदेखी करते हुए निजी उपलब्धियों के लिए बल्लेबाजी की है। इस वजह से बैटिंग में एक फ्लो या लय नहीं बन सकी है। इसके अलावा टीम के दूसरे बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।

रमेश पोवार ने आगे कहा, टीम में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए टूर सेलेक्टर के दबाव के कारण हमने पाकिस्तान के खिलाफ मिताली राज से पारी की शुरुआत कराई। मिताली राज धमकी देती रहीं कि अगर उनसे पारी की शुरुआत नहीं कराई गई, तो वह वापस घर लौट जाएंगी।

कोच रमेश पोवार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद उनका एक अलग ही रवैया था। उन्होंने कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों के साथ अपना ग्रुप बना लिया और टीम से दूर बैठने लगीं। बतौर कोच मैं इस बात से बहुत ही निराश और दुखी था कि मिताली जैसी लीजेंड खिलाड़ी टीम को दो ग्रुप में बांट रही थीं।

Desk Team