नई दिल्ली : मिताली राज और हरमनप्रीत कौर को अगले महीने होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिये भारतीय महिला वनडे और टी20 टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है जबकि खराब फार्म में चल रही वेदा कृष्णामूर्ति को बाहर कर दिया गया है। भारतीय टीम 24 जनवरी से न्यूजीलैंड दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी।
पिछले महीने टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद भारत का यह पहला दौरा है । टी20 विश्व कप में भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हराया था। डब्ल्यू वी रमन को मुख्य कोच बनाने के बाद भारत की वनडे और टी20 टीम का ऐलान किया गया। गैरी कर्स्टन कोच बनने की दौड़ में रमन से आगे थे लेकिन वह रायल चैलेंजर्स बेंगलूर आईपीएल टीम के कोच का पद छोड़ने को तैयार नहीं थे।
मिताली ने शुक्रवार को चयन समिति की बैठक में भाग लिया जबकि आस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेल रही हरमनप्रीत स्काइप के जरिये जुड़ी थी। चयन समिति की प्रमुख हेमलता काला ने बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी और कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी के सामने टीम का ऐलान किया।
वेदा की जगह मोना मेशराम को वनडे टीम में शामिल किया गया। शिखा पांडे ने टी20 टीम में चोटिल पूजा वस्त्रकार की जगह ली। वहीं वेदा की जगह प्रिया पूनिया को लिया गया।
टीमें इस प्रकार हैं
वनडे टीम : मिताली राज (कप्तान), पूनम राउत, स्मृति मंधाना, जेमिमा रौद्रिगेज, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, मोना मेशराम, एकता बिष्ट, मानसी जोशी, डायलान हेमलता, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे ।
टी-20 टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान) , स्मृति मंधाना, मिताली राज, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रौद्रिगेज, अनुजा पाटिल, डायलान हेमलता, मानसी जोशी, शिखा पांडे, तान्या भाटिया, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव , अरूंधति रेड्डी, प्रिया पूनिया।


Download Android App
Download iOS App



