चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स चेन्नई के होम ग्राउंड पर खेले गए मैच में धोनी की पत्नी साक्षी अपनी बेटी के साथ नजर आई। साक्षी अपने पति धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को चीयर करते हुए नजर आई। हालंाकि अंतिम ओवरों में जब मैच थोड़ा सा फंसा तो साक्षी काफी टेंशन में नजर आई।


जहां वाॅटसन ने शुरूआत में ही 19 गेंद पर 42 बनाकर पारी की मजबूत नींव रखी, वहीं बिलिंग्स ने आखिरी ओवरों में सिर्फ 23 गेंदों पर 56 बनाकर संकट में दिख रही चेन्नई की मैच में वापसी कराई।
हालांकि, नियमित अंतराल में विकेट गिरने की वजह से मैच के आखिरी ओवर तक रोमांच बना रहा। कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए टॉम कुरेन ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन वो भी काफी खर्चीले साबित हुए।
मैच में इतना रोमांचक था कि आखिरी ओवर तक टीम को 17 रनों की जरूरत थी। लेकिन विनय कुमार के ओवर की पहली गेंद हाईट से ऊपर रहने के कारण वह नो-बॉल करार दी गई। इस पर ब्रावो ने छक्का भी मारा और स्कोर को आखिरी 6 गेंदों पर 10 रन कर दिया। लेकिन आखिर में जडेजा के एक छक्के ने धूम मचा दी साथ ही चेन्नई को जीत दिला दी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App






