आपने फ़िल्मी सितारों के हमशक्ल और बड़े क्रिकेट खिलाडियों के भी डुप्लीकेट खूब देखें होंगे और इसी लिस्ट में अब तेजी से वायरल हो रहा है विराट कोहली के हमशक्ल जो हर किसी को हैरान कर रहा है। जी हाँ वाकया एक टेस्ट मैच के दौरान का है जहाँ का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विराट कोहली के हमशक्ल हुआ वायरल
आपने सचिन तेंदुलकर , वीरेंदर सहवाग के हमशक्लों को खूब देखा होगा जो टीवी शोज पर कॉमेडी करते नजर आये होंगे जिन्हे आसानी से पहचाना जा सकता है की ये डुप्लीकेट है। लेकिन विराट कोहली के हमशक्ल को देखकर तो खुद विराट कोहली भी हैरान रह गए।
जी हाँ भारत और न्यूज़ीलैण्ड के बीच हुए एक टेस्ट मैच के दौरान अचानक स्क्रीन पर विराट कोहली फैंस के बीच सेल्फीयां लेते दिखाई दिए और दर्शकों के बीच क्रेज़ इतना की असभ्य मैच छोड़ कर सेल्फी लेने के लिए विराट कोहली के पास पहुंचना चाहते थे। कैमरा मैन ने भी सारा फोकस इस घटना की तरफ कर दिया।
ये वाकया जब चल रहा था उस वक्त मैदान पर रोहित शर्मा और अजिंक्य राहणे बल्लेबाज कर रहे थे। विराट कोहली पवेलियन में मौजूद थे। लेकिन सभी को लगा शायद मैच में भारत की अच्छी स्थिति के चलते विराट ख़ुशी जाहिर करने के लिए फैंस के बीच चले गए है।
ऐसे वाकये पहले भी हो चुके है जब कोई सेलिब्रिटी स्टार फैंस के बीच चले जाते है। लेकिन असल बात ये थी की दर्शकों के बीच सेल्फीज़ खिंचवाने वाले जनाब और कोई नहीं बल्कि विराट कोहली के हमशक्ल थे। ये देखने में हूबहू विराट की कॉपी लग रहे थे और वेशभूषा भी क्रिकेटर वाली थी।
ये वाकया स्क्रीन पर देखकर खुद विराट भी जमकर हंस रहे थे। कैमरामैन ने जब पवेलियन में बैठे असली विराट की तरफ फोकस किया तब लोगों को मालूम पड़ा की असली विराट कौन है। पर जिन्होंने विराट कोहली के हमशक्ल के साथ तस्वीरें खिंचवाई है वो बेहद खुश नजर आये।
देखिये विडियो : मैच के दौरान विराट कोहली के हमशक्ल
https://youtu.be/wvh_sxgLswc?list=LL3V0HAb16xeeKZ-j93bZ98A


Download Android App
Download iOS App









