कल आईपीएल 2018 का 29वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था। इस मैच में कोलकाता ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया।
कोलकाता को बेंगलुरु ने जीतने के लिए 176 रन का टारगेट दिया था, जिसे कोलकाता ने 19.1 ओवर में हासिल कर लिया था। भले ही इस मैच में विराट की कप्तानी वाली टीम हार गई लेकिन विराट ने अपनी परफॉर्मेंस में कोई भी कसर नहीं छोड़ी थी।
विराट ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी साथ ही शानदार फील्डिंग करते हुए एकबार फिर से अपने फैन्स का दिल जीत लिया। विराट ने मैच में एक कैच पकड़ कर सारे ही फैन्स की शाबाशी मिल गई।
लेकिन विराट की वाइफ अनुष्का ने इस कैच को कुछ ज्यादा सेलिब्रेट नहीं किया। विराट ने कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक का कैच पकड़ा था।
विराट ने मैच के दौरान यह शानदार कैच 18.5 ओवर में लिया था। कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक जब मो. सिराज की बॉॅल पर 23 रन बनाकर ऑट हो गए थे। उस समय विराट कोहली लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे।
कार्तिक ने जब यह शॉट लगाया तो विराट तेजी से साइड में दौड़ते हुए आए और लंबी डाइव लगाते हुए दोनों हाथों से बॉॅल को लपक लिया।
विराट के इस कैच को देखकर स्टेडियम में बैठे हुए फैन्स बहुत ज्यादा खुश हो गए। लेकिन विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने कुछ खास रिएक्शन नहीं दिया। इस कैच को देख उन्होंने पहले तो कोई एक्सप्रेशन नहीं दिया फिर बहेद ही वीयर्ड फेस बनाते हुए ताली बजाई।
विराट के इस शानदार कैच को लेकर अनुष्का शर्मा ने काफी ही ठंडा रिएक्शन दिया। जबकि उनके साथ बैठी क्रिकेटर मनदीप सिंह और उमेश यादव की वाइफ तो अपनी सीट से उठ खड़ी हो गईं।
इतना शानदार कैच लेने के बाद भी अनुष्का ना तो खुश थीं औै ना ही उन्होंने चीयर करती हुई दिखाई दीं। इसकी एक बड़ी वजह यह थी कि जब विराट ने यह कैच लिया तो कोलकाता को जीत के लिए महज 5 रन ही चाहिए थे।
इसी के चलते इतना शानदार कैच लेने के बाद भी अनुष्का ने विराट के इस कैच को अच्छे से सेलिब्रेट नहीं किया। मैच में विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 44 बॉॅल पर 68* रन बनाए जिसमें उन्होंने 5 चौके और 3 सिक्स लगाए थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App













