यह रिटायर्ड खिलाड़ी भारत-इंग्लैंड Test Series के लिए आ सकता है वापस टीम में

Summary :

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अब तक के इंग्लैंड दौरे पर सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षत किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई है

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अब तक के इंग्लैंड दौरे पर सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षत किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई है जिसमें कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 पारियों में 191 रन बनाएं हैं। कप्तान कोहली भारतीय टीम की वनडे सीरीज में रीड बने हुए हैं।

Virat Kohli

विराट के आउट होने के बाद भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर जाती है

Virat Kohli

जैसे ही वनडे मैचों में कोहली आउट हो जाते हैं उसके बाद तो पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढेर हो जाती है। वहीं इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को टेस्ट सीरीज में रोकने के लिए एक खास रणनीति बना रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि बोर्र्ड इस दौरान एक रिटायर्ड खिलाड़ी को टेस्ट टीम में जगह दे सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं

Virat Kohli

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों में 75, 45 और 71 रनों की शानदार पारियां खेली हैं। Test Series में वह भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इकमात्र बल्लेबाज रहे थे।

यह रिटायर्ड खिलाड़ी खेल सकता है Test Series में टीम में

Virat Kohli

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली को लेग-स्पिनर आदिल रशीद ने दो बार आउट किया था। लीड्स के मैदान पर हुए दूसरे वनडे में जिस तरह रशीद की गेंद पर कोहली बोल्ड हुए थे, वह देखना बहुत ही शानदार था।

आदिल ने गेंद लेग स्टंप पर पिच की थी, जिस पर कोहली बेकफूट पर जाकर एक रन लेना चाहते थे लेकिन गेंद उनके बैट और पेड के बीच से निकलकर विकेटों पर जाकर लग गई थी। इस बॉल के बाद कोहली का रिएक्शन भी बेहद हैरान करने वाला था।

टेस्ट सीरीज में यह खिलाड़ी आ गया तो विराट के लिए बन सकता है खतरा

Virat Kohli

 रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज से निपटने के लिए Test Series टीम में रशीद को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं। वह रेड-बॉल क्रिकेट छोड़ने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए आदिल से बात कर रहे हैं।

अगर आदिल रशीद Test Series क्रिकेट खेलने के लिए राज़ी हो जाते है तो यह टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब हो सकता हैं। क्योंकि वनडे सीरीज के दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाज़ आदिल की फिरकी के सामने बेबस दिखाई दिए थे।

Desk Team