भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में दर्ज हो गया है। रोहित शर्मा ने अपना क्रिकेट कैरियर की शुरूआत मध्यक्रम कैरियर से शुरू की थी और आज वह दुनिया के सबसे सफत सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं।
आपको बता दें कि रोहित शर्मा इस समय भारतीय टीम के ट्वेंटी 20 फोर्मेट के कप्तान भी हैं। रोहित शर्मा ने अपने नाम पर कई रिकॉर्ड दर्ज करवा रखें हैं। आज हम आपको रोहित शर्मा के 4 ऐसे रिकॉर्ड के बारे में आपको बताएंगे जो अगले 20 सालों में कोर्ई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ सकता है।
एक वनडे में 264 रन
एक वनडे में सबसे अधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हैं। रोहित ने नवम्बर 2014 में श्रीलंका के विरुद्ध कोलकाता के ईडन गार्डन में महज 173 गेंदों पर 33 चौके और 9 छक्को की मदद से 264 रनों की पारी खेली थी। इस सूची में न्यूज़ीलैण्ड के सलामी बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल 237 रनों के साथ दुसरे स्थान पर हैं।
वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना आज भी कई बल्लेबाजों के लिये एक सपना जैसा हैं। वही दूसरी रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 3 बाद दोहरे शतक लगायें हैं। रोहित शर्मा का यह एक ऐसा रिकॉर्ड जोकि आने वाले 20 वर्षो में शायद ही कोई बल्लेबाज़ तोड़ पायें। रोहित के आलावा वनडे क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज़ ने एक से अधिक दोहरा शतक नहीं लगाया हैं।
वनडे मैच की पारी में 16 छक्के
वनडे क्रिकेट की एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित शर्मा के नाम हैं. नवम्बर 2013 में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 158 गेंदों पर 209 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान रोहित ने पारी में 16 छक्के लगायें थे। रोहित के आलावा एबी डिविलियर्स ने भी वर्ष 2015 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 16 छक्के लगाये थे।
वनडे मैच की पारी में 33 चौके
एक वनडे में सबसे ज्यादा चौके लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के ही नाम हैं। वर्ष 2014 में श्रीलंका के विरुद्ध 264 रनों की पारी के दौरान हिटमैन शर्मा ने 33 चौके लगायें थे। इस सूची में पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर और वीरेंदर सहवाग संयुक्त रूप से दुसरे पायदान पर हैं। दोनों ही बल्लेबाजों ने एक वनडे मैच की पारी में 25 चौके लगायें हैं। वैसे रोहित शर्मा की एक सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह उन रिकार्ड्स को तोड़ते हैं जिनको दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज भी तोड़ने का सोचते नहीं हैं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App









