भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और पूरी टीम वापस भारत आ चुकी है। भारतीय टीम लगभग 3 महीने के लंबे दौरे से वापस आ गए हैं।
भारतीय टीम पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी जहां पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में टी20 सीरीज, टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज खेली गई फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गर्ई और वहां पर दोनों टीमों के बीच में टी20 सीरीज और वनडे सीरीज खेली गई। दोनों दौरे खत्म करने के बाद पूरी भारतीय टीम वापस अपने देश आ गई है और अपने परिवारों के साथ कुछ समय बीता रही है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने बेटी को जन्म दिया था। रोहित और रितिका की बेटी का नाम समाइरा है। बता दें कि ऑॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट जीतने के बाद रोहित शर्मा वापस भारत आ गए थे अपनी बेटी और पत्नी के पास। उसके बाद रोहित शर्मा ने टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज में शामिल हुए थे।
रोहित शर्मा ने बेटी के साथ शेयर की वीडियो
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अब वापस भारत आ गए हैं और वह अपनी बेटी के साथ कुछ समय बीता रहे हैं। हाल ही में रोहित ने अपनी बेटी के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह समाइरा के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
Baby Samaira with Dady Rohit ?@ImRo45 ❤️@ritssajdeh ❤️ pic.twitter.com/ZgWnbVVirf
— ?aiyam (Chota M.L.A) ?? (@ImRSD45) 12 February 2019
24 फरवरी से शुरू होगी टी20 सीरीज
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा 24 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया टीम भारत दौरे पर आएगी और दोनों के बीच 2 टी20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 24 फरवरी को खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन दोनों सीरीज में रोहित शर्मा से उनके फैन्स शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने आपको साबित करने का रोहित शर्मा के पास यह बहुत अच्छा मौका है।


Download Android App
Download iOS App










