लॉर्ड्स में दूसरा वनडे जीतकर यह इतिहास रच सकती है Team India

Summary :

भारत और इंग्लैंड के बीच में आज वनडे सीरीज का दूसरा वनडे खेला जाएगा। यह मैच लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है। Team India ने वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड के बीच में आज वनडे सीरीज का दूसरा वनडे खेला जाएगा। यह मैच लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है। Team India ने वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से मात दी दी थी और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

Team India and England Team

लॉर्ड्स में इतिहास रचने उतरेगी Team India

Team India

आज लॉर्ड्स मैदान में दूसरा मैच खेला जाना है जिसे Team India जीतने की पूरी कोशिश करेगी। भारतीय टीम इस मैच को जीतने के बाद सीरीज भी जीत कर इतिहास रचना चाहेगी।

इंग्लैंड की सरजमी पर यह खिताब हासिल नहीं किया है Team India

Team India ने अब तक इंग्लैंड में कभी भी दो फॉर्मेट में लगातार सीरीज नहीं जीती है। टीम इंडिया के कुछ ही कप्तान है जिनको इंग्लैंड में सीरीज जीतने का मौका मिला।

सौरव गांगुली ने टेस्ट सीरीज ड्रॉ की थी तो महेंद्र सिंह धोनी ने 26 साल में पहली बार वनडे सीरीज जीती।

विराट कोहली की कप्तानी में यह खिताब जीतने के बेहद करीब है Team India

Team India इस समय विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड में दो अलग-अलग फॉर्मेट में लगातार सीरीज जीतने के बेहद करीब है।  इंग्लैंड दौरे पर पहुंची टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज जीत से आगाज किया था। भारत ने टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

अब Team India के पास वो काम करने का मौका है जो इससे पहले कोई कप्तान नहीं कर सका है। इस सीरीज जीत के साथ ही कोहली लगातार इंग्लैंड में लगातार दो सीरीज जीतने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे। अब विराट कोहली के पास मौका है की वे टीम को टी20 के बाद वनडे सीरीज भी जितवाएं।

Desk Team