लंदन : इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने माइकल वान पर पलटवार करते हुए कहा कि इस पूर्व कप्तान की टिप्पणियां ‘मूर्खतापूर्ण’ और ‘कोई मायने नहीं’ रखती हैं। वान ने राशिद को भारत के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल करने के फैसले की आलोचना की थी। राशिद की टीम में वापसी पर पूर्व क्रिकेटरों ने कड़ी प्रतिक्रिया की और वान ने इसे ‘हास्यास्पद’ करार दिया था।
वान ने चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठाये और कहा कि जो खिलाड़ी लंबी अवधि के प्रारूप में नहीं खेलना चाहता है उसे केवल सीमित ओवरों की फार्म के कारण टेस्ट टीम में जगह दी गयी। तीस वर्षीय राशिद ने 2018 सत्र के लिये यार्कशर के साथ केवल सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिये अनुबंध किया है।
राशिद ने कहा कि उनकी टीम में वापसी पर वान की टिप्पणी पूर्व खिलाड़ियों की बकवास का ही हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वह (वान) कुछ भी कह सकता है और वह समझता है कि लोग उसकी सुनते हैं।


Download Android App
Download iOS App



