पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने आलोचनाओं का सामना कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन करने के तरीके के लिए मौजूदा कप्तान विराट कोहली की सराहना की और इसे असाधारण बताया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्वंटी-20 सीरीज में धोनी का स्ट्राइक रेट काफी धीमा रहा था।
इसके बाद पूर्व क्रिकेटरों अजित आगरकर, वीवीएस लक्ष्मण और गांगुली ने धोनी की आलोचना की थी। लेकिन कप्तान विराट ने धोनी का समर्थन करते हुए कहा था कि वह हर तरीके से टीम में अपना योगदान दे रहे हैं। गांगुली ने कहा कि वह एक बेहतरीन कप्तान है।
मुझे नहीं पता कि वह ड्रेसिंग रूम में क्या करते हैं या रणनीतिक तौर पर वह क्या करते हैं, क्योंकि मैं टीम से काफी दूर था। मुझे नहीं पता कि वह टीम बैठक में क्या कहते है लेकिन वह जिस तरह अपने खिलाड़ियों का ख्याल रखते हैं वह असाधारण है।


Download Android App
Download iOS App



