दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को आश्वासन दिया है कि इस वर्ष इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। आईसीसी बोर्ड की यहां हुई बैठक के दौरान बीसीसीआई को यह आश्वासन दिया गया।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेविड रिचर्डसन ने कहा, ‘जैसा कि आप एक वैश्विक खेल आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की उम्मीद करते हैं। आईसीसी ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ मिलकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। हम टूर्नामेंट के मेजबान देशों में अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं और खिलाड़यिं, अधिकारियों और प्रशंसकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं।’’
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर बीसीसीआई ने विश्व कप जैसे बड़ आयोजन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। उल्लेखनीय है कि दुनिया में क्रिकेट की शीर्ष संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े टूर्नामेंट का आयोजन करती है जिसके तहत इस वर्ष 30 मई से 14 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में विश्व कप खेला जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



