पोर्ट आफ स्पेन : वेस्टइंडीज ने यहां पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 131 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 360 रन की कर ली। कप्तान दिनेश चांदीमल (44 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (31) के बीच पांचवें विकेट के लिये 78 रन की भागीदारी को छोड़ दें तो श्रीलंका ने अपने अंतिम छह विकेट 64 रन के अंदर गंवा दिये जिससे टीम चाय के सत्र तक 185 रन पर सिमट गयी।
वेस्टइंडीज ने पहली पारी आठ विकेट पर 414 रन पर घोषित की थी। हालांकि घरेलू टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने फालो आन करने का फैसला नहीं किया, जिससे वेस्टइंडीज ने कीरन पावेल के नाबाद 64 रन से चार विकेट पर 131 रन बना लिये। शेन डारिच 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका ने सुबह तीन विकेट पर 31 रन से आगे खेलना शुरू किया था।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



