सचिन नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है Virat Kohli का पसंदीदा खिलाड़ी

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Virat Kohli जितना अपनी बल्लेबाजी की वजह से जानें जाते हैं वह उतने ही अपनी फिटनेस को भी लेकर जाने जाते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Virat Kohli जितना अपनी बल्लेबाजी की वजह से जानें जाते हैं वह उतने ही अपनी फिटनेस को भी लेकर जाने जाते हैं। विराट कोहली की फिटनेस का कोई जवाब नहीं है।

Virat Kohli

मौजूदा समय में विराट कोहली को दुनिया में क्रिकेट जगत का सबसे फिट खिलाड़ी भी माना जाता है। विराट कोहली की बेजोड़ फिटनेस का अंदाजा मैदान पर उनके कमिटमेंट से साफ पता चल जाता है।

शरीर की थकान को Virat Kohli ने किया स्वीकार

Virat Kohli

भारतीय टीम के कप्तान Virat Kohli जिस तरह से मैदान पर चुस्त नजर आते हैं उससे तो यही लगता है कि उन्हें फिटनेस में कोई नहीं हरा सकता। लेकिन अब विराट कोहली को भी लगता है कि जैसे-जैसे काम का भार उनपर बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे शरीर थकता जा रहा है।

Virat Kohli

अपना असर दिखाना शुरू का दिया है वर्कलोड ने

Virat Kohli

भारतीय टीम के कप्तान Virat Kohli ने यह खुद ही मान लिया है कि शरीर एक हद तक ही साद देता है। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने इस बा तो को स्वीकार किया है औै कहा, ”शारीरिक रूप से कुछ हल्की-फुल्की चोट हैं, मैं इनसे उबर रहा हूं। वर्कलोड ने थोड़ा असर दिखाना शुरू कर दिया है। अब मुझे ज्यादा सतर्क रहना होगा कि मैं अपने शरीर, दिमाग और क्रिकेट के साथ कैसे आगे बढ़ूं।”

Virat Kohli

Virat Kohli का यह खिलाड़ी है सबसे पसंदीदा

 Virat Kohli, Roger Federer

Virat Kohli ने अपने सबसे फेवरेट टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का नाम लेते हुए कहा, ”रोजर फेडरर मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वो कितनी खूबसूरती के से खेलते हैं। उनका परिवार है, प्राथमिकताएं तय हैं, वो लोगों की राय और आलोचनाओं की चिंता किए बिना खेल से समय निकालते हैं और सारे तर्को को नकारते हुए वो 36 साल की उम्र में ग्रैंडस्लैम जीतते हैं, मुझे उनकी ये चीज लुभाती है।”

Roger Federer

Desk Team