साउथ अफ्रीका महिला टीम की ऑलराउंडर स्टार एलरिसा थियूनिसेन फौरी की मौत हो गई है। 25 साल की एलरिसा ने एक सड़क हादसे में अपनी जान गंवा दी है। बता दें कि फौरी ने दो मई को 26 साल का होना था। फौरी ने साउथ अफ्रीका की महिला टीम की तरफ से खेलते हुए साल 2013 में तीन इंटरनेशनल वनडे मैच और एक टी20 मैच खेला था। आईसीसी महिला विश्वकप 2013 में वह साउथ अफ्रीका की टीम का हिस्सा भी थीं।
साउथ अफ्रीका की इस खिलाड़ी की हुई मौत
साउथ अफ्रीका की तरफ से फौरी ने अपना इंटरनेशनल मैच आखिरी बार सितंबर 2013 में बंगलादेश के खिलाफ खेला था। इसके साथ ही वह घरेलू क्रिकेट में नॉर्थ वेस्ट ड्रैगन्स की तरफ से फौरी खेलती थीं।
यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/OfficialCSA/status/1114535680347185152
फौरी की मौत पर दुख जताते हुए क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा, फौरी अपने खेल में बहुत ही सक्रिय और जीवंत थी लेकिन अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए मातृत्व अवकाश के कारण उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा था।
यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/ICC/status/1114860373985976327
सीएसए ने अपने बयान में कहा कि पूर्वोत्तर स्थिति स्टिलफोंटेन में 5 अप्रैल को कार दुर्घटना हुई थी जिसमें फौरी और उनकी बेटी की मौत हो गई। सीएसए के मुख्य कार्यकारी थबांग मोरोए ने फौरी की मौत पर कहा, यह बहुत दुखद घटना है। यह समाचार बेहद दुखी करने वाला है। फौरी ने राष्ट्रीय खिलाड़ी के तौर पर देश के लिए बहुत कुछ किया। सीएसए की ओर से हम उनके पति रूडी और परिवार एवं दोस्तों को अपनी सांत्वना देना चाहते हैं।


Download Android App
Download iOS App







