भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 24 फरवरी को दो टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए 2 मिनट का मौन किया था।
इसके अलावा भारतीय टीम के खिलाडिय़ों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए 44 जवानों को सम्मान देते हुए हाथों में काली पट्टी बांधकर मैच खेला था। बता दें कि जब जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखा था उस समय मैदान से बहुत शोर आ रहा था। इस शोर में कुछ लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।
लोगों को इस तरह शांत कराया विराट कोहली ने
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने लोगों से अपील की वह इस दौरान शांत रहे। सोशल मीडिया पर विराट कोहली की एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही है। विराट कोहली इस तस्वीर में मैदान में बैठे लोगों से चुप रहने का इशारा कर रहे हैैं।
लोगों को शांत रहने के लिए विराट कोहली ने अपने मुंह पर उंगली रखकर इशारा किया। बीते रविवार को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच में पहला टी20 मैच खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से करारी मात दे दी। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
Team India and Australia pay homage to martyrs https://t.co/p8Izfn1WYj
— Deepak (@TaleAndhera) 24 February 2019
बीसीसीआई शहीद जवानों के परिवार की आर्थिक मदद करेगी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद बीसीसीआई ने ऐलान किया है कि इस साल आईपीएल का उद्घाटन समारोह नहीं किया जाएगा। इसके अलावा बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि शहीद जवानों के परिवार वालों को लगभग 15 करोड़ रुपए की धनराशि दी जाएगी।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैच से पहले शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहीद जवानों को याद करते हुए कहा था कि जिन सैनिकों ने इस हमले में अपनी जान गंवाई है उनके परिवारों के साथ हमारी गहरी संवेदनायएं हैं।
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय टीम भी बहुत दुखी है और पाकिस्तान के साथ क्रिकेट ना खेलने की भी बातें अब हो रही हैं। इस मामले में विराट कोहली ने कहा है कि देश, बीसीसीआई और सरकार को जो भी फैसला होगा वह भारतीय टीम को मंजूर होगा।
विश्व कप 2019 इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाना है और इस विश्व कप में भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ 16 जून को खेलेगी। अब यह देखना होगा कि भारत इस विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलता है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App










