हजरतउल्लाह जजई के तूफानी शतक की बदौलत अफगानिस्तान ने एक ही मैच में तोड़े 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड

Summary :

अफगानिस्तान ने रविवार को यहां आयरलैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर बनाया। दूसरे टी-20 मैच में अफगानिस्तान ने तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए।

अफगानिस्तान ने रविवार को यहां आयरलैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर बनाया। अफगानिस्तान ने यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

इससे पहले, टी-20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के नाम था। 2016 में आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ उसी के घर पर तीन विकेट के नुकसान पर 263 रन जड़े थे।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान के हजरतउल्लाह जजई ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 62 गेंदों पर 162 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और नाबाद पवेलियन लौटे।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

जजई ने बल्लेबाजी के दौरान 16 छक्के और 11 चौके जड़े। उन्होंने टी-20 की एक पारी में सबसे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया जबकि अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में व्यक्तिगत स्कोर के मामले में वह दूसरे स्थान पर पहुंचे।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

इससे पहले, सबसे अधिक छक्के दागने का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के एरोन फिंच के नाम था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में 14 छक्के जड़े थे। अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में व्यक्तिगत स्कोर के मामले फिंच अभी भी शीर्ष पर काबिज है। फिंच ने पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रनों की पारी खेली थी। एरोन फिंच ने ट्वीट कर हजरतउल्लाह जजई को बधाई भी दी।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

आपको बता दें इससे पहले, टी-20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के नाम था। आस्ट्रेलिया ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ उसी के घर में तीन विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए थे।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

इस टी 20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड

  1. 3-278 – उच्चतम टी 20 आई स्कोर
  2. 236 – उच्चतम टी 20 आई साझेदारी
  3. 16 – एक व्यक्तिगत T20I पारी में सर्वाधिक छक्के
  4. 162 * – दूसरा उच्चतम व्यक्तिगत T20I स्कोर
  5. 42 गेंदें – तीसरा सबसे तेज पुरुष टी 20I शतक

विश्व कप 2019: आखिर क्यों दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत की तुलना में माना जाता है बेहतर बल्लेबाज़

Desk Team