लंदन : इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स पर सितंबर में ब्रिस्टल में नाईटक्लब के बाहर हाथापाई करने के मामले में झगड़े का दोषी पाया गया है। इस हाथापाई में एक व्यक्ति की आंख के पास की हड्डी टूट गयी थी। आपराधिक आरोप की पुष्टि करते हुये इंग्लैंड क्राउन प्रोस्क्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने कहा, ‘‘सीपीएस को इस संबंध में एवोन और समरसेट पुलिस ने 29 नवंबर को सबूत दिये थे। सबूतों की समीक्षा के बाद पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का अधिकार दिया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ इस आरोप के तहत स्टोक्स (26), रेयन अली (28) और रायन हेल(26) को ब्रिस्टल अदालत में तय तिथि को पेश होना होगा।’’ स्टोक्स को हाथापाई की उस घटना के बाद राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं चुना गया है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन मामले का कानूनी निपटारा नहीं होने के कारण उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ें पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



