हादसा प्रैक्टिस के दौरान इस 21 साल के युवा Cricketer पर बिजली गिरने से हुई मौत

Summary :

क्रिकेट खेल को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। हर Cricketer इतना अच्छा प्रदर्शन करता है कि उसे अपने देश की राष्ट्रीय टीम में जगह मिल जाए।

क्रिकेट खेल को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। हर Cricketer इतना अच्छा प्रदर्शन करता है कि उसे अपने देश की राष्ट्रीय टीम में जगह मिल जाए। हर Cricketer  कैसा भी मौसम क्यों न हो वह मैदान में प्रैक्टिस करने पहुंच जाते हैं।

virat kohli and anil kumble

वह तेज धूप, सर्दी इन सारी परेशानी को नहीं देखते और वह अपनी प्रैक्टिस के लिए मैदान में पहुंच जाते हैं। क्योंकि उन सभी युवा Cricketer का यह सपना होता है कि वह अपने देश के लिए एक दिन राष्ट्रीय टीम में खेले और देश के लिए नए मुकाम हासिल करें।

indian team

इस युवा Cricketer के साथ हुआ यह हादसा

Kolkata Cricket Academy

आपको बता दें कि उसी क्रिकेट के मैदान से एसी दुख भरी खबर आई है जिसे सुनकर हर कोई दुखी हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 21 साल के युवा Cricketer की बिजली गिरने से मौत हो गई है। जब आसमान से बिजली गिरी थी तो यह युवा क्रिकेटर मैदान में अभ्यास करने गया हुआ था उसी दौरान यह सब उसके साथ हो गया।

यह दुखद घटना प्रैक्टिस के समय हुई

cricket ground

हम जिस Cricketer के बारे में बताने जा रहे हैं उस खिलाड़ी का नाम देबव्रत पाल है और वह पश्चिम बंगाल, कोलकाता के हैं। कोलकाता क्रिकेट अकैडमी से देबव्रत पिछले महीने ही जुड़े थे।

Cricketer देबव्रत हर रोज की तरह रविवार को अकैडमी में प्रैक्टिस करने पहुंचे थे। लेकिन जब वह प्रैक्टिस से पहले वार्मअप कर रहे थे लेकिन उसी समय आसमान से बिजली देबव्रत पर गिर गई और उनकी मौत हो गई।

क्लब के सचिव अब्दुल मसूद ने इस घटना की सूचना दी

जब देबव्रत पर बिजली गिरी तो उन्हें तभी रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान ले जाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। क्रिकेट क्लब के सचिव अब्दुल मसूद ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि हम अपनी प्रैक्टिस शुरू करने ही वाले थे कि इसी दौरान अचानका बिजली गिरनी शुरू हो गई ।

उन्होंने बताया कि बिजली गिरने के बाद  देबव्रत अचानक से जमीन पर गिर गया इसके बाद हम उनके पास पहुंचे और उन्हें होश में लाने की कोशिश करी लेकिन जब वह होश मेें नहीं आए तो हम देबव्रत को रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में ले गए जहां पर उन्हें मृत घोषिट कर दिया गया।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Desk Team