हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत के दीवाने हुए क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar

Summary :

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैैचों की सीरीज चल रही है। इस सीरीज में भारत पहले दो टेस्ट मैच हार चुका है जिसके चलते वह इस सीरीज में 0-2 से पीछे चल रहा है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैैचों की सीरीज चल रही है। इस सीरीज में भारत पहले दो टेस्ट मैच हार चुका है जिसके चलते वह इस सीरीज में 0-2 से पीछे चल रहा है।

तीसरे टेस्ट मैच में पहली बार ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम इस सीरीज में ड्राइविंग सीट पर है। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम पर भारतीय टीम ने 292 रन की बढ़त बना ली थी।  बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच में हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत ने एक गहरी छाप छोड़ी है।

नॉटिंघम टेस्ट का आज तीसरा दिन है जिसमें भारत ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की नींद ही उड़ा दी है। चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली ने भारतीय टीम की कमान संभालते हुए भारत का स्कोर 230/3 तक पहुंचा दिया है।

Sachin Tendulkar ने तारीफों के पुल बांधे इन दोनों खिलाडिय़ों के

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर Sachin Tendulkar हार्दिक और ऋषभ पंत के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। ऋषभ पंत ने नॉटिंघम टेस्ट से अपने टेस्ट कैरियर का आगाज करने वाले ऋषभ पंत ने पहले बल्लेबाजी और फिर अपने विकेटकीपिंग से सबको ही प्रभावित किया है।

बता दें कि ऋषभ पंत ने अपने पहले टेस्ट मैच में पांच कैच पकड़कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम पर किया है। वहीं हार्दिक पांड्या ने भी 5 विकेट झटककर आलोचकों को करारा जवाब दिया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इन दोनों की जमकर तारीफ की है।

वहीं हार्दिक पंड्या ने भी इस मैच में 5 विकेट लेकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने इन दोनों खिलाडिय़ों की जमकर तारीफ की है। सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर दोनों युवाओं की तारीफ की और उनका उत्साह बढ़ाने वाला ट्वीट किया।

पंड्या और पंत के लिए किया Sachin Tendulkar ने ट्वीट

Sachin Tendulkar ने ट्विटर पर लिखा, ‘शानदार क्रिकेट, विकेट के सामने और विकेट के पीछे दोनों जगह। हार्दिक पांड्या और रिषभ पंत आप दोनों को बधाई, एक को पांच विकेट और दूसरे को पांच कैच लपकने के लिए।’

Desk Team