हिटमैन रोहित का फॉर्म में वापस आना बना आईपीएल के इन धुरंधरों के लिए खतरे की घंटी !

Summary :

NULL

क्रिकेट महाकुम्भ आईपीएल सीजन 11 जल्द ही शुरू होने वाला है और फैन्स की निगाहें टिकी इस बार के धूम धडाके पर। वैसे तो हर साल कितने ही रिकॉर्ड बनते और टूटते है पर फिर भी हर किसी को ये उम्मीद रहती है की उनका पसंदीदा प्लेयर इस बार भी कोई कारनामा करेगा।

iplआज हम बात कर रहे है इस टूर्नामेंट की जान यानी मैच में लगने वाले लम्बे लम्बे छक्कों की , इस बार देखना दिलचस्प रहेगा की सबसे ज्यादा छक्कें लगाने का रिकॉर्ड कौन अपने नाम करता है। इस टूर्नामेंट में हर चीज पर इनाम राशि होती है और इसी तरह सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी को भी बतौर ट्राफी के साथ इनामी राशि भी दी जाती है।

iplरोहित शर्मा की हाल ही में लौटी फॉर्म को देखकर लगता है वो इस सीजन अपनी सिक्सर किंग वाली छवि के साथ कड़ी टक्कर देने वाले है। आईये नजर डालते है सर्वाधिक सिक्स के मामले में किस खिलाड़ी के नाम कितने सिक्स अपने नाम अब तक किए है।

iplआईपीएल में सबसे अधिक छक्के क्रिस गेल के नाम दर्ज हैं. गेल अब तक आईपीएल में 265 छक्के जड़ चुके हैं. अगर गेल अभी से भी खेलना बंद कर देते हैं तो उनके रिकॉर्ड तक पहुंचते-पहुंचते किसी भी बल्लेबाज को दो-तीन सीजन लग जाएंगे.

iplअगर बात करें भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अधिक छक्के लगाने की तो उसमें रैना सबसे ऊपर हैं. रैना आईपीएल में अब तक 173 छक्के जड़ चुके हैं. उनके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली का नंबर आता है. रोहित ने आईपीएल में अब तक 172 तो कोहली ने 160 छक्के लगाए हैं.

iplइस तरह रोहित और रैना में महज एक छक्के का फासला है. वैसे तो यह दोनों ही बल्लेबाज छ्क्के लगाने में माहिर हैं लेकिन हालिया एक-दो साल में टी-20 में शानदार प्रदर्शन कर रोहित ने इस रेस में खुद को सबसे आगे कर रखा है.

iplलेकिन पिछले कुछ महीनों से रोहित अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं. जबकि टीम में वापसी के बाद रैना रंग में नजर आए हैं. ऐसे में रैना को पछाड़ना रोहित के लिए आसान नहीं होने वाला है. लेकिन अगर रोहित फॉर्म में आ गए तो उनके लिए रैना को पीछे छोड़ना चुटकियों का खेल हो जाएगा.

iplपांचवां पायदान हासिल किया है दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स ने, जिन्होंने अब तक कुल 141 छक्के लगाए हैं.

iplअधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे

Desk Team